top haryana

Neeeaj chopra weeding: कौन हैं हिमानी...जिनके साथ में गोल्डन बॅाय की शादी हुई,जानें..

Neeeaj chopra weeding: हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 17 जनवरी को हिमानी के साथ 7 फेरे लिए। आइए जानें हिमानी के बारें में..
 
Neeeaj chopra weeding: कौन हैं हिमानी...जिनके साथ में गोल्डन बॅाय की शादी हुई,जानें..
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: हरियाणा के गोल्डन बॅाय नीरज ने शादी कर ली है। लेकिन जिनके साथ में नीरज ने शादी की है। उसके बारें मे लोगों ने खूब सर्च किया। इसका पता तब चला जब गूगल तक पर 'हू इज हिमानी' सर्च किया जाता रहा। हिमानी मोर सोनीपत में स्पोर्ट्स सेंटर का जाना-माना चेहरा हैं। अपने चाचा के लड़के से प्रेरित होकर टेनिस में उतरी हिमानी ने कई खिताब अपने नाम पर किए हैं।

हिमानी इस समय अमेरिका में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। 1999 में जन्मीं हिमानी को खेल परिवार से ही विरासत में मिला है। शुरूआत में परिवार उनको कबड्डी, कुश्ती और मुक्केबाजी जैसे खेलों में भेजना चाहता था। वह चौथी कक्षा से ही टेनिस खेलने लगी थीं। टेनिस के सारे गुर अपनी मां से सीखे हैं। हिमानी राफेल नडाल को अपना आदर्श मानती है और ओलिंपिक में देश के लिए मेडल जीतना उनका सपना है।

हिमानी के पिता चांदराम  सर्कल कबड्डी के खिलाड़ी रह चुके हैं। इनके पिता भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान भी रहे हैं।हिमानी के छोटे भाई हिमांशु मोर भी टेनिस के खिलाड़ी हैं और अब खेल कोटे से वायुसेना में अधिकारी हैं। हिमानी के चचेरे भाई नवीन कुश्ती इंटरनेशनल टूर्नामेंट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे 16 बार हिंद केसरी रह चुके हैं और 2007 में हरियाणा सरकार ने उनको भीम अवॉर्ड से नवाजा था।

नवीन इस समय हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर हैं और सिरसा में तैनात हैं। हिमानी वर्तमान में अमेरिका की फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। इससे पहले हिमानी ने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से स्नातक की डिग्री पूरी की थी। हिमानी का परिवार सोनीपत के गांव लड़सौली का रहने वाला है। हिमांशी की मां और पिता ने बेटी को खेल में आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत की थी।

हिमानी की मां मीना अपनी बेटी को टेनिस का स्टार बनाने के लिए अपना घर छोड़कर कई साल तक सोनीपत शहर में किराए के मकान में रही थी। मां भी कोच रही हैं।

शुरुआत के दिनों में हिमानी के माता-पिता ने बेटी को ट्रेनिंग देने के लिए एक स्थानीय कोच को रखा था, उसके बाद एक ऐसे कोच की जरूरत थी, जो उसे इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन टूर्नामेंट जैसे बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार कर सके और इसकी भूमिका मां मीना ने निभाई।