top haryana

Haryana Today Weather: हरियाणा में फिर से लौटेगा मानसून, 22 अगस्त से कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

Haryana Today Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होने जा रहा है,आइए जानें कहां- कहां होगी बारिश...
 
हरियाणा में फिर से लौटेगा मानसून, 22 अगस्त से कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, Today Weather: मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 22 अगस्त से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 9 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है वहां तेज बारिश के साथ आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में जारी हुआ यलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 अगस्त से जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं।

इन क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरतें और खुले में निकलने से बचें।

राज्य के बाकी हिस्सों में भी दिखेगा मानसून का असर

सिर्फ यलो अलर्ट वाले जिलों में ही नहीं बल्कि हरियाणा के बाकी हिस्सों में भी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि बारिश की यह गतिविधि 26 अगस्त तक प्रदेश भर में जारी रह सकती है यानी अगले कुछ दिन हरियाणा के लिए भीगते और ठंडे मौसम वाले रह सकते हैं।

21 अगस्त को भी हो सकती है बारिश

आज यानी 21 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जैसे जिले शामिल हैं। यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

तापमान में आएगी गिरावट

हाल ही में बारिश में थोड़ी कमी के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।