top haryana

July Bank Holidays 2025: जुलाई 2025 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

July Bank Holidays 2025: जुलाई 2025 में कई त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियों के कारण बैंक 13 दिन बंद रहेंगे। आइए देखें पूरी लिस्ट...
 
Bank Holidays
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: जुलाई 2025 में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं तो पहले से योजना बना लें। इस महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन बंदी के पीछे रविवार, शनिवार और त्योहारों के कारण होने वाले अवकाश शामिल हैं।

क्यों रहेंगे बैंक बंद?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर रविवार और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा राज्यों के अनुसार अलग-अलग त्योहारों और विशेष अवसरों पर भी बैंकों में अवकाश होता है। जुलाई में कई ऐसे त्योहार और स्थानीय पर्व हैं। जिनकी वजह से अलग-अलग शहरों और राज्यों में बैंक नहीं खुलेंगे।

जुलाई 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

तारीख दिन कारण / अवसर जहां बैंक बंद रहेंगे
3 जुलाई बुधवार खर्ची पूजा अगरतला
5 जुलाई शनिवार गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन कुछ राज्यों में
6 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
12 जुलाई शनिवार दूसरा शनिवार पूरे भारत में
13 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
14 जुलाई सोमवार बेह डेन्खलाम कुछ पूर्वोत्तर राज्य
16 जुलाई बुधवार हरेला पर्व उत्तराखंड और कुछ अन्य क्षेत्रीय राज्य
17 जुलाई गुरुवार यू तिरोत सिंह पुण्यतिथि शिलांग
19 जुलाई शनिवार केर पूजा अगरतला
20 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
26 जुलाई शनिवार चौथा शनिवार पूरे भारत में
27 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे भारत में
28 जुलाई सोमवार द्रुक्पा त्शे-जी गंगटोक

क्या बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे?
इन छुट्टियों के दौरान बैंक शाखाएं तो बंद रहेंगी, लेकिन आप ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे निकालने, भेजने और बिल भरने जैसे काम आसानी से कर सकते हैं।

जरूरी सलाह
अगर आपको चेक जमा करना, लोन से जुड़े दस्तावेज देने हैं या नकद लेनदेन करना है, तो समय रहते बैंक जाकर काम निपटा लें। बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय शाखा की छुट्टियों की जानकारी जरूर लें, क्योंकि सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होतीं। ऑनलाइन सुविधाओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें ताकि समय और मेहनत दोनों बचें।