top haryana

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के सामने स्पिन की चुनौती, चेन्नई सुपर किंग्स की तिकड़ी पहले मैच में कर सकती हैं, ‘खेला’

CSK Vs MI 2025: IPL 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

 
IPL 2025: मुंबई इंडियंस के सामने स्पिन की चुनौती, चेन्नई सुपर किंग्स की तिकड़ी पहले मैच में कर सकती हैं, ‘खेला’
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: आईपीएल की तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। अपने मजबूत स्पिन आक्रमण के दम पर CSK की टीम अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस पर शिकंजा कसने की पूरी कोशिश करेगी।

मुंबई की टीम इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के बिना ही उतरेगी। ऐसे में उसे एमए चिंदबरम स्टेडियम में स्पिनरों से काफी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता हैं।

Rabbit farming legal in India: खरगोश पालना कितना लाभदायक है? क्या भारत में लोग खरगोश का पालन कर सकते हैं, जानें...

CSK की तिकड़ी से मुंबई को रहना होगा सावधान

पांच बार की चैंपियन चेन्नई ने घरेलू पिच को देखते हुए पिछले वर्ष मेगा नीलामी में अश्विन, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल और दीपक हुड्डा को अपनी टीम से जोड़कर इस बार अपने स्पिन आक्रमण को मजबूत किया हैं। टीम के पास पहले से ही स्पिनर रवींद्र जडेजा थे।

चेन्नई के टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उठाए गए इस कदम से यह पता चलता है कि यहां की पिच धीमी गति के गेंदबाजों को मदद पहुंचाने में कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है। वहीं चेन्नई 5 बार के चैंपियन मुंबई के विरुद्ध अपनी इस ताकत का पूरा उपयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता हैं।

धोनी पर टिकी रहेंगी सभी की नजरें

चेन्नई की टीम में एक बार फिर सबकी नजरें महेंद्र सिंह धोनी पर टिकी रहेंगी जो 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तब से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं। जहां तक मुंबई इंडियंस की बात है तो उसे तेज गेंदबाज बुमराह की बहुत कमी खलेगी जो चोट से उबरने के बाद वापसी कर सकते हैं।

वही टीम आज कप्तान के बिना ही खेलेगी। बुमराह का इस बार के आईपीएल के शुरुआती चरण में खेलना संदिग्ध सा लग रहा है और मुंबई के लिए उनकी भरपाई करना काफी मुश्किल होगा।चेन्नई के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक भी आज नहीं खेल पाएंगे।

उन पर पिछले वर्ष 2024 में लीग चरण के अंतिम मैच में धीमी ओवर गति करने के लिए एक मैच का प्रतिबंध लगा है। मुंबई की टीम में आज भी अच्छे नेतृत्वकर्ता हैं और इस आईपीएल के पहले मैच में उसकी कमान सूर्यकुमार यादव संभालेंगे जो इस समय भारतीय टी20 टीम के कप्तान भी हैं।

चैन्नई के मध्यक्रम की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा और उसके बाद में विजय शंकर जैसे भारतीय बल्लेबाज संभालेंगे जबकि इसके बाद धौनी और रविन्द्र जडेजा आएंगे।

चेन्नई का मुंबई के खिलाफ रिकार्ड अच्छा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच पिछले 5 मैच में से 4 मैचों में चेन्नई ने जीत हासिल की।

MG Hector Plus: एमजी की यह गाड़ी देती है जबरदस्त माइलेज, जानें इसके लाजवाब फीचर्स