IND vs PAK: कोहली के नाम से चिढ़ाए जाने पर भड़के हारिस रऊफ, उसके बाद करी विवादित हरकत, देखें पूरा वीडियो

Top IND vs PAK: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया। यह भारत की लगातार दूसरी जीत थी।
हालांकि इस मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की एक शर्मनाक हरकत ने सबका ध्यान आकर्षित किया। रऊफ ने भारतीय फैंस को उकसाने के लिए एक विवादित जेस्चर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विवादित '6-0' जेस्चर
मैच के दौरान हारिस रऊफ सीमा रेखा पर फील्डिंग कर रहे थे। भारतीय फैंस की ओर से उन्हें विराट कोहली के नाम पर चिढ़ाने वाले नारे सुनने को मिले। यह नारे 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के उस मैच की याद दिला रहे थे जब कोहली ने रऊफ के ओवर में लगातार दो छक्के मारे थे।
#AsiaCup2025 #INDvPAK #indvspak2025 #PAKvIND
— Rahin Sumal (@AyanPillai) September 22, 2025
Have you ever seen any player in any sport in this world doing such antics ?
When your #HarisRauf upbringing is such & cultureless, illiterate, unclassy , what can be expected? @TheRealPCBMedia@TheRealPCB @ICC @BCCI pic.twitter.com/YPiDegbfHi
इससे गुस्साए रऊफ ने भारतीय फैंस को उकसाने के लिए '6-0' का इशारा किया। यह इशारा पाकिस्तान के उस दावे से जुड़ा हुआ था जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छह भारतीय फाइटर जेट गिराए थे।
इसके बाद रऊफ ने हाथ से विमानों के गिरने का नकल किया जो भारतीय फैंस के लिए अपमानजनक था। रऊफ की यह हरकत पाकिस्तान और भारत के बीच पहले से चल रहे राजनीतिक तनाव को और बढ़ा सकती है।
प्रैक्टिस सत्र में भी '6-0' के नारे
यह विवाद मैच के पहले ही दिन शुरू हो गया था। पाकिस्तान टीम के प्रैक्टिस सत्र में भी खिलाड़ी ‘6-0, 6-0’ के नारे लगा रहे थे। उस समय इसे खेल के स्कोर से जोड़कर देखा गया लेकिन मैच के दौरान रऊफ के जेस्चर ने इसे एक गंभीर विवाद बना दिया।
खेल भावना की आलोचना
हारिस रऊफ की यह हरकत भारतीय फैंस को बेहद आपत्तिजनक लगी। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी आलोचना की है और इसे खेल भावना के खिलाफ माना है।
कई फैंस ने इस घटना को पाकिस्तान के खिलाड़ियों की डबल स्टैंडर्ड नीति से जोड़ते हुए कहा कि वे अक्सर खेल और राजनीति को अलग रखने की बात करते हैं लेकिन मैदान पर ऐसी हरकतें इससे उलट हैं।
भारत की शानदार जीत
मैदान पर भारत ने पाकिस्तान को शानदार तरीके से हराया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 172 रनों का लक्ष्य छह विकेट रहते हासिल किया। भारत की यह जीत लगातार दूसरी बार पाकिस्तान के खिलाफ थी।