top haryana

Haryana Heatwave News: हरियाणा में गर्मी का अटैक शुरू, इस दिन से लगेंगे लू के थपेड़े, मानसून 21 दिन दूर

Haryana Heatwave News: हरियाणा में एक बार फिर लौटेगी गर्मी की मार| 2 जिलों में पारा 40 पार, 9 जून से पड़ सकती है लू, प्री-मानसून बारिश से पहले ही झुलसाएगी गर्म हवा, तापमान में 5 डिग्री तक इजाफा मुमकिन...

 
Haryana Heatwave News हरियाणा में गर्मी का अटैक शुरू, इस दिन से लगेंगे लू के थपेड़े, मानसून 21 दिन दूर
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, Weather News: हरियाणा में कुछ दिन राहत देने के बाद अब गर्मी फिर से कहर ढाने को तैयार है| पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर खत्म होते ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं| राज्य के सिरसा (Sirsa) और रोहतक (Rohtak) जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है| मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू (Heatwave) चलने की चेतावनी दी है|

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, 1.80 लाख से कम आय वाले परिवारों को मिलेंगे ये फायदे

9 और 10 जून को पड़ सकती है लू, तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 9 जून से हरियाणा के कई इलाकों में, खासकर राजस्थान की सीमा से लगे क्षेत्रों में, तेज गर्म हवाएं चलेंगी| इससे दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है| विभाग ने बताया कि 9 और 10 जून को प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा|

लू का असर खासकर इन जिलों में दिख सकता है--
मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के सिरसा (Sirsa), फतेहाबाद (Fatehabad), हिसार (Hisar), भिवानी (Bhiwani), चरखी दादरी (Charkhi Dadri), रोहतक (Rohtak), महेंद्रगढ़ (Mahendragarh), रेवाड़ी (Rewari), नूंह/मेवात (Nuh/Mewat), और पलवल (Palwal) आदि इलाके में लू का थपेड़ा लग सकता है, ऐसे में विभाग ने लोगों से प्रार्थना की है की बिना वजह घर से बाहर न निकलें|

मानसून की एंट्री 28 जून को, प्री-मानसून से पहले मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून तय समय पर हरियाणा में दस्तक देगा| 28 जून को मानसून राज्य में प्रवेश करेगा और 3 जुलाई तक पूरे प्रदेश को कवर कर लेगा| इससे पहले, 15 से 20 जून के बीच प्री-मानसून (Pre-monsoon) की बारिश से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है|

पिछले साल मानसून में 5% कम बारिश हुई थी
2024 के मानसून में हरियाणा को सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश हुई थी| सामान्यत: जून से सितंबर के बीच राज्य में लगभग 430.7 मिमी बारिश होती है, लेकिन पिछले साल यह आंकड़ा 409.4 मिमी तक ही पहुंच सका|

महीनेवार आंकड़े इस तरह रहे--
जून- 53% बारिश
जुलाई- 58% बारिश
अगस्त- 126% बारिश
सितंबर- 137% बारिश

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, अब बिजली बिल हो सकता है जीरो

अगस्त और सितंबर में हुई ज्यादा बारिश ने मानसून की कमी को थोड़ा पूरा जरूर किया, लेकिन कुल मिलाकर वर्ष 2024 का मानसून औसत से थोड़ा कमजोर रहा| मौसम विभाग के अनुसार, 2011 और 2018 के मानसून हरियाणा में बेहतर साबित हुए थे|