top haryana

Haryana Weather: हरियाणा में इन जगहों पर बलेगा मौसम का मिजाज, भयंकर बारिश की संभावना

Haryana Weather:प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आइए जानें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट...
 
Breaking News: दिल्ली में पीएम मोदी के जन्मदिन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुशखबरी, पेंशन योजना का बजट तय
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तर और पश्चिमी जिलों में बारिश होने की संभावना है। 20 सितंबर के बाद मानसून का अंत हो सकता है और यह शायद मानसून की आखिरी बारिश हो।

इस साल 28 जून को मानसून प्रदेश में प्रवेश किया था, और अब तक 565.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 407.9 मिलीमीटर से 39 प्रतिशत ज्यादा है।

उत्तर क्षेत्र में बारिश का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों में 17 से 19 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन जिलों में अम्बाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं।

यहां आंशिक बादलवायू और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इससे मौसम में राहत मिल सकती है।

बाढ़ और बारिश से किसानों को नुकसान

वहीं, बाढ़ और बारिश के कारण खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने फसल क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल खोला है।

अब तक 6,310 गांवों के लगभग 4.97 लाख किसानों ने 29.07 लाख एकड़ फसल खराब होने की सूचना पोर्टल पर दी है। किसानों को फसल खराब होने की सूचना देने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया था।

फसल गिरदावरी में तेजी आएगी

अब तक 1.31 लाख एकड़ फसलों की गिरदावरी पटवारियों द्वारा की जा चुकी है। 16 सितंबर से इस कार्य में फिर से तेजी लाई जाएगी ताकि किसानों द्वारा दी गई जानकारी की जांच हो सके।

इसके बाद पटवारी अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को सौंपेंगे। यह प्रक्रिया जल्दी पूरी की जाएगी, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।

किसानों की मदद में सरकार

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाई जाए और उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा मिले।

इसके लिए सरकार ने किसानों के लिए फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल को सक्रिय किया है ताकि वे अपनी फसल के नुकसान की सूचना ऑनलाइन दे सकें।

इस समय प्रदेश में मानसून का आखिरी टाइम है और बारिश से मौसम में ठंडक आ सकती है। हालांकि इस बारिश का असर खासकर उत्तर और पश्चिमी जिलों पर पड़ेगा।

दूसरी ओर बाढ़ और भारी बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान के लिए राज्य सरकार तत्पर है और सहायता देने की पूरी कोशिश कर रही है।