Haryana Wether Update: हिसार-अंबाला समेत इन जिलों में होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Top Haryana: हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने 7 जिलों में तेज बारिश बताई है। आज हिसार, पंचकूला, अंबाला, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, यमुनानगर में बरसात हो सकती है। आज सुबह फतेहाबाद जिले के तसील रतिया के गांव हसंगा में बारिश हुई है।
कल हरियाणा के हिसार और फतेहाबाद में बारिश हुई थी। अब तक हरियाणा में बारिश की औसत 32% दर्ज की हुई है साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।
हिसार के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया है की बंगाल की खाड़ी नवी वाली हवाएं प्रदेश में मानसून ला रही है। राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण अरब सागर से नमी वाली हवाएं आने की पूरी संभावना बन रही है।
मौसम विभाग का कहना है की हरियाणा में अब तक 84.4 एमएम बारिश दर्ज हुई है और सामान्यत बारिश 65.4 एमएम तक होनी चाहिए थी। मतलब अब तक हरियाणा प्रदेश में 32% से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है।
आप लोगों को बता दे की इस बार मानसून हरियाणा में 5 दिन पहले आ गया था और अब हरियाणा को मानसून ने पूरा कवर कर लिया गया है। मानसून आने का कारण बारिश पहले आना भी हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आज यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला में 75 से 100% बारिश हो सकती है वही पानीपत, करनाल, सोनीपत, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल, गुरुग्राम, और फरीदाबाद में 50 से 75% बारिश आ सकती है।
आज हरियाणा के 7 जिलों हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक में 25 से 50% तक और फतेहाबाद व सिरसा में 25%तक बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को हरियाणा प्रदेश में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज करी गई। अब हरियाणा में तापमान अधिकतम तापमान है। वो सामान्य तापमान के बराबर चल रहा है।
अब हरियाणा का सबसे गर्म जिला सिरसा है सिरसा का तापमान 38.4 डिग्री है। बीते 24 घंटों में रोहतक में 1.3 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी दर्ज हुई है जिसके बाद 36.6 डिग्री सेल्सियस तक रोहतक का तापमान हो गया है।