Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर सक्रिय होगा मानसून, 22 अगस्त तक कई जिलों में बारिश के आसार

Top Haryana, Haryana Weather Today: हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।
फिलहाल 20 अगस्त को मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है लेकिन कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत मिले हैं। खासकर यमुनानगर मौसम केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा के कई इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है।
कहां कितनी बारिश की संभावना
20 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश की संभावना थोड़ी ज्यादा यानी 25 से 50 प्रतिशत बताई गई है।
21 अगस्त को कहां होगी बारिश
21 अगस्त को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद और चरखी दादरी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश हो सकती है। जबकि अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
22 अगस्त को मानसून रहेगा सक्रिय
22 अगस्त को मौसम थोड़ा और बदलेगा। इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम जिलों में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। खासकर पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद और पलवल में अच्छी बारिश यानी 50 से 75 प्रतिशत तक के आसार हैं।
अब तक कितनी हुई है बारिश
इस मानसून सीजन में हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर जिले में दर्ज की गई है जहां अब तक 800 मिमी से ज्यादा पानी बरस चुका है। वहीं सबसे कम बारिश सिरसा जिले में हुई है।