Haryana news: हरियाणा के इस जिले की 27 सड़कों की होगी कायापलट, 27.12 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Top Haryana: हरियाणा के नारनौल जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अटेली विधानसभा क्षेत्र में 27 सड़कों का निर्माण और मरम्मत का काम होने जा रहा है। इस काम पर करीब 27.12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सभी काम लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जाएंगे।
हरियाणा सरकार सड़क नेटवर्क को बेहतर बनाने में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही सरकार का मकसद है कि गांव और कस्बों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जाए। इसी कड़ी में अटेली हलके के लिए यह बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर, इस जगह पर बनेगा स्लिप रोड, लोगों को होगा गजब का फायदा
इन सड़कों के बनने से लोगों को यात्रा में सुविधा होगी और स्थानीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
नीचे देखिए 27 सड़कों की पूरी लिस्ट और उन पर होने वाला खर्च
| क्रम संख्या | सड़क का नाम | लागत (लाख रुपये में) |
|---|---|---|
| 1 | नारनौल-रेवाड़ी से खेड़ी | 362.38 |
| 2 | महासर गांव की सड़क | 7.32 |
| 3 | कनीना-महेंद्रगढ़ से बाघोत | 668.71 |
| 4 | चिड़िया कनीना से बाघोत | 52.4 |
| 5 | कनीना अटेली से रामबास | 156.49 |
| 6 | एफएसके मुंडायन | 43.52 |
| 7 | चिड़िया कनीना से बास मार्ग | 47.41 |
| 8 | बवाना से भोजावास वाया सुंदरह | 362.07 |
| 9 | खरखड़ावास से स्कूल | 38.77 |
| 10 | करीरा गांव | 106.85 |
| 11 | जेएनएस से करीरा | 112.38 |
| 12 | स्याणा से दुधवा सीमा | 79.91 |
| 13 | खेड़ी से बाघोत | 107.07 |
| 14 | सीहोर से बाघोत रोड | 159.03 |
| 15 | स्याना से दातौली सीमा | 64.94 |
| 16 | बोचड़िया से महासर | 12.75 |
| 17 | अटेली कनीना से कारिया मार्ग | 4.4 |
| 18 | एफएसके ढाणी अटाली | 61.82 |
| 19 | करीरा से हरिजन चौपाल स्कूल | 16.23 |
| 20 | एफएसके रोड से कोका | 33.96 |
| 21 | नारनौल-रेवाड़ी रोड से उनिंदा | 8.6 |
| 22 | नारनौल-रेवाड़ी रोड से धनौंदा | 7.42 |
| 23 | एमकेएलएन रोड से गुढ़ा | 54.38 |
| 24 | रसूलपुर से ढाणी रोड | 23.5 |
| 25 | गणियार से विजय नगर सीमा | 12.27 |
| 26 | खरकड़ा बास से खरकड़ा | 13.81 |
| 27 | गुढ़ा से गुढ़ा की ढाणी | 23.8 |
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में अच्छी सड़कें बनें ताकि लोगों को सुविधा मिले और स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिले।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस जिले में बनेगा नया रिंग रोड़, 3 राज्यों को होगा इसका सीधा फायदा
