Haryana news: हरियाणा रोडवेज ने शुरू की रोहतक से चंडीगढ़ के लिए AC बस सेवा, जानें टाइमिंग और रूट

Top Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब रोहतक से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को एसी बस की सुविधा मिलने लगी है। हरियाणा रोडवेज लगातार यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में अंबाला रोडवेज डिपो ने नई AC बस सेवा शुरू की है। यह बस रोहतक से चंडीगढ़ और फिर बद्दी तक चलेगी।
लोगों को इस रूट पर लंबे समय से AC बस की मांग थी। अब ये मांग पूरी हो गई है। आइए जानते हैं इस बस का पूरा टाइम टेबल और किस-किस स्टॉप पर यह बस रुकेगी।
रोहतक से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा
रोहतक से चंडीगढ़ के लिए यह एसी बस सुबह 5:47 बजे रोहतक बस स्टैंड से चलेगी। यह बस गोहाना, पानीपत, करनाल बाईपास और पिपली होते हुए करीब 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे उन यात्रियों को काफी राहत मिलेगी जो रोजाना या अक्सर चंडीगढ़ आना-जाना करते हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, इन जिलों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
चंडीगढ़ से अंबाला होते हुए बद्दी तक सफर
चंडीगढ़ पहुंचने के बाद यह बस अंबाला कैंट होते हुए बद्दी के लिए रवाना होगी। यह वही बस है जो पहले अंबाला से सुबह बद्दी के लिए चलाई जाती थी। अब इसे आगे बढ़ाकर रोहतक तक कर दिया गया है ताकि ज्यादा यात्रियों को फायदा हो सके।
बद्दी जाने वाली बस की जानकारी
अंबाला कैंट से सुबह 3:20 बजे यह AC बस बद्दी के लिए रवाना होती है। इसका रूट पंचकूला और पिंजौर से होकर जाता है। सुबह 5:30 बजे बस बद्दी पहुंचती है, जहां आधे घंटे का ठहराव होता है। इसके बाद यह बस वापस सुबह 9 बजे अंबाला कैंट पहुंचती है। फिर वहां से चंडीगढ़ के लिए और फिर रोहतक के लिए चलती है।
लुधियाना के लिए बदला गया एक और रूट
अंबाला डिपो की एक और बस जो पहले बद्दी रूट पर चलती थी, अब उसे लुधियाना के लिए भेजा जाएगा। यह बस सुबह 9:39 बजे अंबाला कैंट से लुधियाना के लिए रवाना होगी।
यात्रियों को होगा बड़ा फायदा
इस नई व्यवस्था से उन यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा जो हर रोज या कभी-कभार चंडीगढ़, रोहतक या बद्दी जाते हैं। अब उन्हें आरामदायक और सीधी AC बस सेवा मिल जाएगी। साथ ही सफर भी तय समय पर होगा, जिससे समय की बचत होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में फर्जी सेना भर्ती की अफवाह, हरियाणा और हिमाचल से पहुंचे हजारों युवा, प्रशासन में मचा हड़कंप