top haryana

Haryana Roadways: राज्य में बढ़ी AC बसों की मांग, जानें पहले से कितनी बसें है संचालित

Haryana Roadways: गर्मी के सीजन में AC बसों की बढ़ती मांग लोगों की अनुकूलता के हिसाब से एक आवश्यक विषय बन गई है, लंबी यात्रा के समय लोग AC बसों में सफर करना अधिक पसंद करते है।

 
Haryana Roadways: राज्य में बढ़ी AC बसों की मांग, जानें पहले से कितनी बसें है संचालित
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: राज्य में पहले ही AC बसों की संख्या सीमित थी और केवल बड़े रूट्स जैसे दिल्ली और चंडीगढ़ शहरों के लिए AC बसें संचालित की जा रही थी लेकिन अब यात्री यह चाहते है कि दूसरे बड़े प्रमुख शहरों जैसे गुरुग्राम व लंबी दूरी के रूट्स पर भी AC बसें संचालित की जाएं।

लोगों की यह मांग है कि दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों के रूट्स पर AC बसों की सख्या को बढ़ाया जाए, जिससे वह आराम से यात्रा कर पाएं। गुरुग्राम के लिए पहले जो AC बस संचालित की गई थी, वह कम यात्रियों के कारण बंद कर दी गई थी लेकिन इस समय गर्मी के कारण यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हो सकता है।

ऐसे में यात्रियों का कहना है कि AC बसों का संचालन बढ़ाने से उनको लंबे सफर के दौरान एक बड़ी राहत मिलेगी, जल्द ही यात्री हरियाणा रोडवेज महाप्रबंधक से इसके बारे में बातचीत करने और ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे है, जिससे उनकी इस मांग पर सोच विचार किया जा सके।

हिसार से दिल्ली के लिए AC बसों का समय

सुबह 6:54 बजे, सुबह 7:36 बजे, सुबह 8:08 बजे, सुबह 9:20 बजे, सुबह 10:57 बजे, दोपहर 2:16 बजे और शाम 4:28 बजे

हिसार से चंडीगढ़ के लिए AC बसों का समय

सुबह 6 बजे, सुबह 7:10 बजे, सुबह 7:45 बजे, दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 2:45 बजे

यात्रियों के अनुसार AC बसों की अनुकूलता बहुत कम है, हिसार में आधार हॉस्पिटल और गंगवा रूट पर 5 e-city बसें चल रही है। दूसरे लोकल रूट से भी बहुत सारे विद्यार्थी आते है, ऐसे में जल्द ही AC बसें मंगवाई जाए। हिसार से गुरुग्राम के लिए भी बहुत सारे यात्री हर रोज सफर करते है लेकिन इस रूट पर एक भी AC बस नहीं है।

गुरुग्राम के लिए AC बस

शुरुआत में 1 बस ही चलाई संचालित की गई थी लेकिन कुछ दिन बाद ही इस बस को बंद कर दिया गया था, अब प्रचंड गर्मी पड़ने लगी है, जिसके कारण गुरुग्राम के लिए भी AC बसें संचालित की जाएं।

वर्तमान समय में चल रही AC बसों की संख्या बढ़ाई जाए, भीष्ण गर्मी शुरू हो चुकी है, ऐसे में लंबी यात्रा करना कठिन हो गया है। गर्मी को देखते हुए AC बसों की अनुकूलता जल्द ही शुरू की जाएं।