top haryana

Haryana news: हरियाणा में तीज पर महिलाओं को मिलेंगी सौगातें, सीएम सैनी करेंगे बड़े ऐलान

Haryana news: हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए इस तीज पर्व पर खास तोहफों की तैयारी कर रही है। आइए जानें इसके बारें में...
 
हरियाणा में तीज पर महिलाओं को मिलेंगी सौगातें
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा से एक बड़ीखबर सामने आ रही है। 28 जुलाई को अंबाला में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद शामिल होंगे और महिलाओं के लिए कई नई योजनाओं की घोषणा करेंगे। इस कार्यक्रम में पूरे राज्य से हजारों महिलाएं हिस्सा लेंगी।

चंडीगढ़ में हुई तैयारियों की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने बुधवार को चंडीगढ़ में एक अहम बैठक की, जिसमें तीज महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस

सीएम सैनी ने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं।

खासकर ड्रोन इमेजिंग एंड इंफॉर्मेशन सर्विसेज हरियाणा लिमिटेड के जरिए स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे महिलाएं तकनीक के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकेंगी।

साँझा बाजार बना महिलाओं की कमाई का जरिया

महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से राज्य में साँझा बाजार खोले जा रहे हैं। करनाल, रोहतक और फरीदाबाद में ये बाजार पहले से शुरू हो चुके हैं।

अब जल्द ही जींद और रेवाड़ी में भी ये बाजार शुरू होंगे। सरकार की योजना है कि हर जिले में चरणबद्ध तरीके से ऐसे बाजार खोले जाएं ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।

स्वयं सहायता समूहों को मिल रहा प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार ने अब तक राज्य में 9 हजार 640 स्वयं सहायता समूह बनाए हैं, जो दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहे हैं। इन समूहों से जुड़कर महिलाएं छोटे-छोटे व्यापार करके अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

महिला संस्कृति केंद्र भी होंगे स्थापित

गांवों में महिलाओं की सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक भागीदारी बढ़ाने के लिए भी सरकार कदम उठा रही है। प्रदेश के 21 जिलों में 780 स्थानों की पहचान की गई है, जहां महिला संस्कृति केंद्र बनाए जाएंगे। इन केंद्रों को ग्राम पंचायतों के साथ मिलकर चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस तीज महोत्सव के मौके पर उन्हें नई योजनाओं के रूप में कई सौगातें दी जाएंगी।