Haryana news: हरियाणा में महिला कर्मचारियों हुई बल्ले-बल्ले, सैनी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Top Haryana: हरियाणा की महिला कर्मचारियों के लिए दी खुसखबरी है। राज्य की 38 हजार 700 महिला कर्मचारियों को हर महीने दो अतिरिक्त कैजुअल लीव (सीएल) मिलेंगी। इससे पहले इन महिला कर्मचारियों को साल में 10 कैजुअल लीव मिलती थीं जो अब बढ़ाकर 22 कर दी गई है। यह निर्णय राज्य सरकार ने महिला कर्मचारियों की सुविधा और कार्य-जीवन संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया है।
आधिकारिक आदेश और लाभार्थी कर्मचारी
इस फैसले के बारे में मानव संसाधन विभाग द्वारा एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। इस नई व्यवस्था के तहत महिला कर्मचारियों को मेडिकल लीव से अलग कैजुअल लीव मिलेंगी। यह राहत उन महिला कर्मचारियों को मिलेगी जो राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर काम कर रही हैं।
हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत महिला कर्मचारियों को भी इस फैसले का लाभ मिलेगा। राज्य में करीब 2.7 लाख नियमित कर्मचारी और 1.28 लाख कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी काम कर रहे हैं जिनमें से लगभग 38 हजार 700 महिला कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करती हैं।
किसे कितनी छुट्टियां मिलेंगी?
नए फैसले के अनुसार, हरियाणा सरकार की नियमित महिला कर्मचारियों को अब सालाना 25 कैजुअल लीव मिलेंगी। जिन महिला कर्मचारियों की नियुक्ति 30 जून से पहले हुई है उन्हें 20 के बजाय 25 छुट्टियां मिलेंगी। पुरुष कर्मचारियों को 10 छुट्टियां दी जाएंगी।
अगर किसी महिला कर्मचारी की नियुक्ति 30 जून से 30 सितंबर के बीच हुई है तो उन्हें 12 कैजुअल लीव और पुरुष कर्मचारियों को 5 छुट्टियां दी जाएंगी। इसी तरह जिनकी नियुक्ति 30 सितंबर के बाद हुई है उन्हें 6 छुट्टियां मिलेंगी जबकि पुरुष कर्मचारियों को 2 छुट्टियां दी जाएंगी और जिन महिला कर्मचारियों की नियुक्ति 30 नवंबर के बाद हुई है उन्हें 3 छुट्टियां मिलेंगी जबकि पुरुष कर्मचारियों को केवल 1 छुट्टी दी जाएगी।
महिला कर्मचारियों के लिए सरकार की नई पहल
यह कदम राज्य सरकार की ओर से महिला कर्मचारियों को कामकाजी जीवन में और बेहतर अवसर देने के लिए उठाया गया है। यह महिलाओं को बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का मौका देगा और साथ ही उनके स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।