top haryana

Haryana news: हरियाणा में फिर मौसम परिवर्तनशील, इन -इन जिलों में बारिश के आसार 

Haryana news: मौसम अपडेट हरियाणा में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना है, जानें पुरी खबर में...
 
Haryana news: हरियाणा के इस जिले की सड़कों पर आएगी मजबूती, बिटुमेन मास्टिक तकनीक से बनेगी नई सड़क
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana news: हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में बदलाव पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के असार। इसका सीधा असर पंजाब के आस-पास के इलाकों ज्यादा देखने को मिलेगा। 

हरियाणा में मानसून अपडेट

हरियाणा के लोग पिछले लंबे समय से बारिश का इंतज़ार कर रहे है पिछले कुछ समय के मानसून टर्फ के दूर जाने और पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलने से मानसून कमजोर पड़ गया था। 
 

इस बीच सोमवार रात को एक नया विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश के असार बन रहे हैं इसका प्रभाव से प्रदेश में 23 अगस्त तक बारिश होने की संभावना बताई जा रही हैं 

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अभी फिलहाल कुछ समय से  हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है। फिलहाल  बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाओं के आने से बादल बन रहे है।

इससे कुछ एक इलाके में बिखराव वाली बूंदाबांदी होने की संभावना है रविवार को सक्रिय हुआ एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली से आगे निकल गया है। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है ।

हरियाणा में 18 अगस्त को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा के पंजाब के पास लगते जिलों में 18 से 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है जबकि बाकी इलाकों में लगातार बिखराव वाली बारिश होने की संभावना बन रही है। इसके बाद अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में लगातार मानसून में सक्रियता और अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है ।