Haryana News: हरियाणा में DFSC को दो लड़कियों ने पीटा, केस हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला
top haryana

Haryana News: हरियाणा में DFSC को दो लड़कियों ने पीटा, केस हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला

 Haryana News: हरियाणा के सोनीपत जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल जिले में खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) को लड़कियों ने ऑफिस में घुसकर बुरी तरह पीटा है, आइए जानें इसके पीछे की वजह...
 
हरियाणा में DFSC को दो लड़कियों ने पीटा, केस हुआ दर्ज, जानें पूरा मामला
Ad

TOP HARYANA: सोनीपत, हरियाणा से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सोमवार को दो लड़कियों ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) हरवीर सिंह के साथ मारपीट की। दोनों लड़कियां राशन कार्ड और फैमिली आईडी से जुड़ी समस्याओं को लेकर कई दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा रही थीं।

एक बार DFSC से बात करने के बाद लड़कियां बाहर जा रही थीं, लेकिन अचानक वे वापस लौट आईं और हरवीर सिंह को थप्पड़ मारने लगीं। शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन लड़की ने थप्पड़ मारना जारी रखा। बाद में DFSC की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

DFSC ने पुलिस को बताया कि एक लड़की ने कई बार ऑफिस का दौरा किया था और राशन कार्ड की प्रक्रिया के बारे में समझाया गया था। आखिरी बार जब वह लड़की पूछने आई, तो अधिकारियों ने फिर से उसे पूरी प्रक्रिया समझाई। इसके बाद लड़की ने मेज पर रखी चीजों को गिरा दिया और अचानक थप्पड़ मारने लगी। साथ ही वह अपनी साथी को भी बुलाने लगी।

DFSC ने आरोप लगाया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। लड़कियों के नाम सोनिया और मोनिका बताए गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की है:

धारा 121(1): सरकारी अधिकारी के कार्य में बाधा डालना और हिंसा करना।
धारा 132: सरकारी कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार और हमला करना।
धारा 221: सरकारी कार्यवाही में बाधा डालना।