top haryana

Haryana news: दिल्ली-हरियाणा UER 2 एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू, लोगों ने जताई नाराजगी

Haryana news: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 अगस्त को हरियाणा को एक बड़ी सौगात देते हुए UER 2 एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था...
 
एक्सप्रेसवे
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana news: इस एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली शुरू कर दी गई है। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों से एक तरफ का टोल 235 से 2 हजार 260 रुपये तक लिया जाएगा।

अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से इस रोड का इस्तेमाल करता है तो उसके लिए मासिक पास 50 हजार रुपये तक का होगा। एक्सप्रेसवे के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को सिर्फ 350 रुपये का पास लेना होगा जो उनकी निजी गाड़ियों पर लागू होगा।

कहां बना है टोल प्लाजा?

यह टोल प्लाजा मुंडका-बक्करवाला क्षेत्र में बनाया गया है। टोल वसूली रविवार से शुरू हुई। एक्सप्रेसवे का जो हिस्सा टोल के दायरे में आता है वह लगभग 40 किलोमीटर लंबा है। इस हिस्से से गुजरने वालों को अब टोल देना होगा। टोल दरें NHAI द्वारा तय की गई हैं और इसकी जिम्मेदारी रिद्धि कंपनी को सौंपी गई है।

लोगों ने जताई नाराजगी

टोल शुरू होने के बाद कई लोगों ने महंगी दरों को देखकर नाराजगी जताई। कई वाहन चालकों ने टोल कर्मियों से बहस भी की और कहा कि उन्हें इस टोल के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

अचानक से इतनी बड़ी राशि चुकाने की बात सुनकर लोग असमंजस और परेशानी में पड़ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें पहले से बताया जाता तो वे योजना बना पाते।

सफर होगा आसान और तेज़

UER 2 एक्सप्रेसवे एक अर्बन एक्सटेंशन रोड है, जिसे 7 हजार 700 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इस एक्सप्रेसवे का उद्देश्य दिल्ली और हरियाणा के बीच यातायात को आसान बनाना है।

यह रोड खासकर गुरुग्राम से दिल्ली एयरपोर्ट तक का सफर बेहद तेज़ और सुगम बना देगा। माना जा रहा है कि अब यह सफर बिना किसी ब्रेकर या ट्रैफिक लाइट के सिर्फ एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

मेंटेनेंस के लिए जरूरी है टोल

कंपनी अधिकारियों के अनुसार, एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद इसके रखरखाव (मेंटेनेंस) में भी बड़ी लागत आएगी। इसी वजह से टोल दरें तय की गई हैं ताकि लंबे समय तक इसकी गुणवत्ता बनी रहे और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलती रहे।

लोगों को शुरुआती झटका लगा है लेकिन उम्मीद है कि समय के साथ वे इस सुविधा का लाभ उठाने लगेंगे और इसका फायदा पूरे NCR क्षेत्र को मिलेगा।