top haryana

Haryana news: हरियाणा के इन कर्मचारियों को नहीं मिला वर्दी धुलाई भत्ता, कर्मचारियों में नाराजगी

Haryana news: हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे करीब 6 हजार स्वास्थ्य कर्मचारी (MPHW) इस बार वर्दी धुलाई भत्ते से वंचित रह गए है...
 
स्वास्थ्य कर्मचारी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: पहले की तरह उन्हें जुलाई महीने की सैलरी के साथ यह भत्ता नहीं मिला जिससे कर्मचारियों में नाराजगी है। बिना किसी सूचना के यह भत्ता रोक दिए जाने से कर्मचारी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने सरकार से तुरंत इस भत्ते को दोबारा जारी करने की मांग की है।

परिवहन विभाग की तरह स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी हुआ नुकसान

हरियाणा परिवहन विभाग में भी चालकों और परिचालकों को वर्दी धुलाई भत्ते से वंचित किया गया था अब वही स्थिति स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ हो रही है। खास बात यह है कि इस बार बिना किसी जानकारी या नोटिस के भत्ता बंद कर दिया गया। इससे कर्मचारियों में असंतोष है और उन्होंने इसे कर्मचारियों के साथ अन्याय बताया है।

वेतन से हटाया गया भत्ते का विकल्प

बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की राज्य प्रधान शर्मिला देवी, महासचिव सहदेव सांगवान और स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामेहर वर्मा ने बताया कि जुलाई महीने के वेतन में वर्दी धुलाई भत्ता नहीं जोड़ा गया है। उन्हें मुख्यालय से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वित्त विभाग ने सैलरी सिस्टम से इस भत्ते का विकल्प हटा दिया है। इसी वजह से कर्मचारियों को यह राशि नहीं मिल पाई।

लंबे समय से मिल रहा था भत्ता

स्वास्थ्य विभाग के ये कर्मचारी लंबे समय से 900 रुपये प्रति माह के हिसाब से वर्दी धुलाई भत्ता ले रहे थे। यह भत्ता उनकी यूनिफॉर्म की सफाई आदि के लिए दिया जाता था। अब अचानक इसे बंद कर देने से कर्मचारी परेशान हैं और इसे परिवार की आर्थिक स्थिति पर असर डालने वाला फैसला मान रहे हैं।

सरकार से की तुरंत कार्रवाई की मांग

संघ के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि इस भत्ते को दोबारा चालू किया जाए और इसका विकल्प फिर से वेतन प्रणाली में जोड़ा जाए ताकि सभी कर्मचारियों को यह राशि मिल सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन भी कर सकते हैं।