Haryana news:हरियाणा की इन 2 प्रसिद्ध हस्तियों को मिला पद्मश्री अवार्ड, बहुत ही खास है इनकी उपलब्धियां, जानें..
Haryana news:हरियाणा की दो प्रसिद्ध हस्तियों साहित्यकार संतराम देशवाल और पैरा ओलंपिक खिलाड़ी हरविंदर सिंह को पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है।

TOP HARYANA: हरियाणा के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा प्रदेश की दो प्रमुख हस्तियों जिनमें साहित्यकार संतराम देशवाल और पैरा खिलाड़ी हरविंदर सिंह शामिल है इन दोनों को पद्मश्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। सोनीपत जिले के सुविख्यात साहित्यकार संतराम देशवाल जोकि 10 से ज्यादा पुस्तकें लिख चुके हैं।
सरकार ने उनकी साहित्य साधना को देखते हुए उन्हें आधा दर्जन से अधिक पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा गया है। प्रदेश के लिए काफी गौरवशाली पल है। जब इस तरह के लोगों का सम्मान किया जाता है।
देशवाल की 30 से ज्यादा पुस्तकें हुई प्रकाशित
संतराम देशवाल की अब तक 30 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन पुस्तको में उनके 8 ललित निबंध संग्रह हैं। झज्जर के खेड़का गुर्जर नामक गांव में 24 अप्रैल, 1955 को जन्मे संतराम देशवाल पेशे से एक अध्यापक रहे है। इस साल 2025 में पद्मश्री पुरस्कार को पाने वाले वे हरियाणा प्रदेश के इकलौते साहित्यकार हैं।
देशवाल को इससे पहले जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। देशवाल की अब तक कुल 30 से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चूकी है। उनकी ललित निबंध और एक कविता संग्रह अनकहे दर्द हरियाणा साहित्य अकादमी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में भी पुरस्कार को हासिल कर चुकी हैं।
हरियाणा की साहित्य अकादमी द्वारा पिछले साल देशवाल को महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना के पुरस्कार के रूप में 5 लाख रुपये की नगद राशि दी गई थी।
ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीत चूके है हरविंदर सिंह
कैथल के गुहला चीका क्षेत्र के गांव अजीत नगर के निवासी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज के खिलाड़ी हरविंदर सिंह को आज राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदमश्री से सम्मानित किया गया है। इस पर उनके पिता परमजीत सिंह ने कहा के बेटे को आज देश का सर्वोत्तम नागरिक पुरस्कार मिल रहा है तो मेरे लिए काफी खुशी की बात है।
इससे पहले भी मेरे बेटे ने देश का नाम रोशन किया है। हरविंदर सिंह ने टोक्यो पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक और पैरिस के पैरालंपिक खेलों में देश को गोल्ड मेडल दिलवा चुके हैं अर्जुन और भीम अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चूका है।
हरविंद्र सिंह ने 2012 में तीरंदाजी की शुरुआत की थी और वे अब तक दस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।हरविंद्र सिंह कैथल जिले के पहले खिलाड़ी हैं, खले के क्षेत्र में अर्जुन अवार्ड और भीम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।