top haryana

Haryana News: हरियाणा में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद, यहां जानें किस जिले में कब तक रहेंगे स्कूल बंद

Haryana News: हरियाणा में भारी बारिश का असर स्कूलों पर भी देखने को मिला है, आइए जानें पूरी खबर में विस्तार से...
 
top haryana, top haryana news, haryana top news, haryana news, hindi news, haryana news in hindi, trending news, haryana ki taja khabar, haryana ki trending khabar,
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana News: हरियाणा में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई जिलों में पानी भरने से आम लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कें जलमग्न हैं कई जगहों पर यातायात भी ठप हो गया है।

ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कई जिलों में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है।

हिसार, भिवानी और फतेहाबाद में स्कूल बंद

बारिश के कारण सबसे ज्यादा असर हिसार, भिवानी और फतेहाबाद जिले में देखा गया है। हिसार जिले में 5 सितंबर (वीरवार) को सभी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।

भिवानी जिले के भिवानी, बवानीखेड़ा और तोशाम खंड के सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। फतेहाबाद जिले में स्कूल 5 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

झज्जर, रोहतक और सोनीपत में भी स्कूलों पर ताले

राज्य के झज्जर, रोहतक और सोनीपत जिलों में भी भारी बारिश का असर देखने को मिला है। झज्जर जिले में 6 सितंबर तक स्कूल बंद रहेंगे।

रोहतक और सोनीपत जिलों में भी सभी स्कूल अगले आदेश तक बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कैथल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भी एहतियात बरती जा रही है।

बारिश का प्रभाव कैथल, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों में भी दिखाई दे रहा है। कैथल जिले के गुहला खंड में सभी स्कूल 4 सितंबर तक बंद रहेंगे।

यमुनानगर जिले में भी सभी स्कूल 4 सितंबर तक बंद रखने के आदेश हैं। कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद और पिहोवा उपमंडल में स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

अंबाला और पंचकूला में भी स्कूल बंद रखने का निर्णय

राज्य के अन्य प्रभावित जिलों की तरह अंबाला और पंचकूला में भी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। अंबाला और पंचकूला जिलों में वीरवार (5 सितंबर) को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।