top haryana

Haryana news: हरियाणा में 22 अगस्त से फिर लौटेगी बारिश, कई जिलों में भारी बरसात के आसार

Haryana news: हरियाणा में मानसून का असर दुबारा से दिखना शुरू हो गया है, आइए जानें कहां-कहां होगी बारिश...
 
top haryana news, top haryana, Haryana News, haryana news in hindi,HARYANA HINDI NEWS , HARYANA HINDI NEWS , HARYANA KI Breaking News ,HARYANA
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ी है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 22 अगस्त से एक बार फिर प्रदेश में बारिश का सिलसिला तेज होने वाला है। इससे पहले भी कई जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि उमस और नमी की वजह से लोगों को कुछ परेशानी भी हो रही है।

अभी तक कहां-कहां हुई बारिश

सोमवार को सोनीपत, सिरसा, महेंद्रगढ़, जींद, झज्जर और कैथल जैसे जिलों में बारिश देखने को मिली। अब तक इस मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में दर्ज की गई है, जहां करीब 800 मिमी वर्षा हो चुकी है।

आज 19 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 19 अगस्त को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और जींद में 0 से 25% बारिश की संभावना है।

वहीं कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 25 से 50% तक बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 50 से 75% बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि फिलहाल किसी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट नहीं जारी किया गया है।

20 से 22 अगस्त तक का मौसम कैसा रहेगा?

20 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
इस दिन प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25% बारिश का अनुमान है।

अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50% और पंचकूला व यमुनानगर में 50 से 75% तक बारिश हो सकती है।

21 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 0 से 25% जबकि अन्य जिलों जैसे पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50% बारिश होने की संभावना है।

22 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम
इस दिन पूरे हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अधिकतर जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो सकता है।

क्या असर पड़ेगा बारिश का?

आगामी बारिश से एक ओर जहां गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है, वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद साबित हो सकती है। खासकर खरीफ की फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर भारी बारिश से जलभराव जैसी समस्या भी देखने को मिल सकती है।