top haryana

Haryana news: हरियाणा में जन्मतिथि को बदलकर गलत तरीके से पेंशन का लाभ लेने वालों की जांच शुरू, ADC ने दिए कड़े निर्देश

Haryana news: हरियाणा सरकार ने अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है जो लोग पेंशन का लाभ लेने के लिए गलत तरीकों का प्रयोग करते हैं,आइए जानें इस खबर के माध्यम से

 
Haryana news: हरियाणा में जन्मतिथि को बदलकर गलत तरीके से पेंशन का लाभ लेने वालों की जांच शुरू, ADC ने दिए कड़े निर्देश
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: प्रदेश की सरकार राज्य में बुढ़ापा पेंशन और कई अन्य तरह की सामाजिक पेंशन देती है। लोग सरकार की इस योजना का गलत तरीके से फायदा उठाते है। अब सरकार ने ऐसे लोगों पर कार्यवाही करनी शुरु कर दी है। जींद के नरवाना में जन्म प्रमाण, आधार कार्ड व वोटर आईडी के साथ में छेड़छाड़ कर समाज कल्याण विभाग से गलत तरीके से पेंशन लेने वालें लोगों की जांच शुरू कर दी गई है।

इसकी जांच खुद एडीसी विवेक आर्य कर रहे हैं। जिन नए लोगों का नाम सूची में आया था, उन सभी की जांच रिपोर्ट समाज कल्याण विभाग से मांगी गई है। आपको बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले नरवाना में कम आयु के लगभग 200 से अधिक लोगों द्वारा दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर पेंशन लेने का मामला सामने आया था।

इसी पर नरवाना के एसडीएम ने कार्रवाई के लिए इन लोगों की पहचान करके इनके खिलाफ जांच करवाने का आश्वासन दिया था। जिसकी जांच अब शुरु कर दी गई है।

200 लोगों ने की दस्तावेजों से छेड़छाड़ 

नरवाना में 40 साल से लेकर 50 साल की आयु के लगभग 200 लोगों की शिकायत मिली थी कि इन लोगों ने गलत तरीके से दस्तावेज बनवाकर पेंशन के लिए अप्लाई किया था। इसी की सूचना बाद में अधिकारियों को मिली थी।

इन लोगों ने अपने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व वोटर कार्ड में आयु को बदलकर फिर इसको फैमिली आईडी में अपलोड करवाया और बाद में विभाग को आयु पूरी दिखाकर पेंशन प्राप्त की।

जांच के आदेश

इसके लिए अब नरवाना के एडीसी ने पेंशन को जारी करने वाले, सीएससी संचालकों व क्रीड विभाग से जुड़े कर्मियों की भी सूची मांगी है। जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांच में क्रीड और समाज कल्याण विभाग की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

जिन लोगों की वोटर आईडी कार्ड के अनुसार जन्मतिथि 1 जनवरी 1974 बन रही है, तो ऐसे लोगों ने लाभ लेने के लिए आयु को 10 साल पीछे यानि कि एक जनवरी 1964 करवा लिया, ताकि वो 60 वर्ष से ऊपर का हो जाए ओर पेंशन हासिल कर सके। इतना ही नहीं इसके अलावा एक अन्य 40 साल के व्यक्ति जिसकी वोटर आईडी कार्ड के अनुसार जन्मतिथि 2 जनवरी 1982 है, लेकिन उसने इसे एक जनवरी 1964 करा लिया ताकि उसे भी लाभ मिल सकें।