top haryana

Haryana news: हरियाणा के नरेंद्र ने रचा इतिहास, भारत की इस चोटी पर फहराया तिरंगा

Haryana news: हरियाणा के पर्वतारोही नरेंद्र ने राज्य का नाम रोशन कर दिया है। आइए जानें इनके सफर की कहानी...
 
हरियाणा के नरेंद्र ने रचा इतिहास, भारत की इस चोटी पर फहराया तिरंगा
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। हिसार जिले के मिंगनी खेड़ा गांव के रहने वाले पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने ऐसा ही एक बड़ा कारनामा करके राज्य और देश का नाम रोशन किया है। नरेंद्र ने दुनिया की सबसे खतरनाक पर्वत चोटियों में से एक माउंट अन्नपूर्णा पर पहुंचकर वहां तिरंगा झंडा फहराया है।

हरियाणा के पहले पर्वतारोही

नरेंद्र कुमार माउंट अन्नपूर्णा की चोटी पर तिरंगा फहराने वाले हरियाणा के पहले पर्वतारोही बन गए हैं। यह चोटी नेपाल में स्थित है और हिमालय की पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है। इसकी ऊंचाई 8 हजार 91 मीटर है और इसे दुनिया की सबसे मुश्किल और खतरनाक पर्वत चोटियों में गिना जाता है। नरेंद्र की इस सफलता पर पूरे राज्य में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा में फैमिली आईडी को लेकर बड़ा बदलाव, अब ये जरूरी काम होगा आसान

मुख्यमंत्री नायब सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम और अन्य कई नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर नरेंद्र को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी है। लोग नरेंद्र के साहस और मेहनत की जमकर सराहना कर रहे हैं।

25 मार्च को शुरू किया था सफर

नरेंद्र ने माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई की शुरुआत 25 मार्च को की थी। कई कठिन रास्तों और मुश्किल हालातों से गुजरते हुए उन्होंने 7 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे इस खतरनाक चोटी को फतह किया। यानी उन्होंने सिर्फ 12 दिनों में यह ऐतिहासिक चढ़ाई पूरी कर ली। यह किसी भी पर्वतारोही के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

हर 1-2 घंटे में होता है हिमस्खलन का खतरा

नरेंद्र ने बताया कि माउंट अन्नपूर्णा पर चढ़ाई करना आसान काम नहीं है। यहां हर एक-दो घंटे में हिमस्खलन (Snow Avalanche) का खतरा बना रहता है, जिससे पर्वतारोहियों की जान पर बन आती है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान कई बार उनकी जान भी जोखिम में पड़ी लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मंजिल तक पहुंचने का संकल्प पूरा किया।

14 ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने का सपना

नरेंद्र कुमार का सपना है कि वे दुनिया की 14 सबसे ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहराएं। माउंट अन्नपूर्णा को फतह करके उन्होंने इस सफर की एक बड़ी शुरुआत कर दी है। उनका यह जज्बा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

यह भी पढ़ें- New Highway: हरियाणा को मिलेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों का सफर होगा आसान