top haryana

Haryana news: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वेतन में करी इतने रुपये की बढ़ोतरी

Haryana news: सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए HKRN कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
hkrn
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने इन कर्मचारियों के वेतन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

यह फैसला राज्य के करीब 1.18 लाख कर्मचारियों को फायदा पहुंचाएगा। मानव संसाधन विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, और यह बढ़ी हुई सैलरी इसी साल से लागू होगी।

पहले भी बढ़ाई गई थी सैलरी

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने पिछले साल भी HKRN कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा किया था। उस समय वेतन में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। ये सभी कर्मचारी पहले डीसी रेट और अनुबंध आधार पर काम करते थे।

13 अक्टूबर 2021 को इन सभी कर्मचारियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत शामिल कर लिया गया था, जिससे अब इनका प्रबंधन एक ही प्लेटफॉर्म से किया जाता है।

सरकार को कर्मचारियों का धन्यवाद

वेतन बढ़ोतरी की खबर सामने आते ही HKRN के तहत काम करने वाले कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया।

साथ ही कहा कि सरकार समय-समय पर हमारी सैलरी में बढ़ोतरी करके हमारा हौसला बढ़ा रही है। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, बल्कि काम के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।

HKRN कर्मचारियों के लिए राहत

HKRN के तहत राज्य भर में काम कर रहे कर्मचारी अलग-अलग विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, और अन्य सरकारी संस्थान। यह फैसला उनके लिए बहुत बड़ी राहत लेकर आया है क्योंकि बढ़ती महंगाई के दौर में सैलरी में 5% की बढ़ोतरी से उन्हें आर्थिक मजबूती मिलेगी।

सरकार का सकारात्मक रुख

हरियाणा सरकार का यह फैसला दिखाता है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की जरूरतों और समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। इससे पहले भी सरकार ने HKRN को लेकर कई सकारात्मक कदम उठाए हैं जैसे समय पर वेतन देना, कार्य की स्थिति में सुधार लाना और पारदर्शिता बढ़ाना।