Haryana news: हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू, CM नायब सिंह सैनी ने दी कई सौगातें

Top Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से अब सीधी फ्लाइट चंडीगढ़ के लिए शुरू हो गई है। इस नई हवाई सेवा की शुरुआत खुद मुख्यमंत्री सैनी ने की और वे इस पहली उड़ान में चंडीगढ़ तक सफर भी कर रहे हैं।
इस मौके पर उद्घाटन कार्यक्रम में कई बड़े नेता और अधिकारी मौजूद थे। इनमें नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक राजेश नागर, विनोद भयाणा, सावित्री जिंदल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई और अनूप धानक शामिल थे।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह हवाई अड्डा हरियाणा के लिए गर्व की बात है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने प्रदेश को दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर हम इसे उत्सव के रूप में मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में 150 से अधिक नए एयरपोर्ट, IIT, IIM बने हैं। यह देश के विकास का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा में CET के लिए आवेदन कर रहे इस वर्ग के युवाओं को हो रही परेशानी, जानें पूरी खबर
सीएम सैनी ने बताया कि हिसार से भविष्य में जयपुर, अहमदाबाद और जम्मू के लिए भी हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही यह एयरपोर्ट धीरे-धीरे एक इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा से आम लोगों को भी फायदा मिलेगा और प्रदेश की तरक्की को रफ्तार मिलेगी।
अपने भाषण में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में हरियाणा में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पहले प्रदेश में MBBS की सिर्फ 700 सीटें थीं, अब यह संख्या 2 हजार 500 हो गई है और 2029 तक यह 3 हजार 500 तक पहुंच जाएगी।
सीएम सैनी ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले भर्तियों में भ्रष्टाचार होता था, अब सब कुछ पारदर्शी तरीके से हो रहा है। मुख्यमंत्री ने सक्षम जिंदल नामक छात्र से भी मुलाकात की जिसने IIT एडवांस परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस जिले से हटेगा सरकारी जमीन से कब्जा, प्रशासन ने दिया आदेश