Haryana news: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी डबल डेकर बसें, लोगों को शहर की सैर कराएंगी

Top Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जल्द ही अंबाला छावनी में ओपन और डबल डेकर बसें चलने वाली हैं। यह बसें दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों की तरह पर्यटकों और आम लोगों को शहर के प्रमुख स्थानों की सैर कराएंगी। इस योजना की जानकारी खुद हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने दी है।
मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह शहर ही आगे बढ़ता है जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इसी सोच के साथ अंबाला छावनी में डबल डेकर बस सेवा शुरू की जा रही है, जिससे बाहर से आने वाले लोग और स्थानीय नागरिक शहर की सुंदरता का आनंद ले सकें।
ये प्रमुख जगहें दिखाएंगी डबल डेकर बसें
डबल डेकर बसें शहीद स्मारक, साइंस सेंटर, बैंक स्क्वेयर, रानी का तालाब और सुभाष पार्क जैसे प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेंगी। इससे शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोग आराम से इन खास जगहों की सैर कर सकेंगे।
सुभाष पार्क बन रहा आकर्षण का केंद्र
मंत्री विज ने बताया कि सुभाष पार्क अब सिर्फ अंबाला ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा में एक बड़ा आकर्षण बनता जा रहा है। यहां हर दिन लोगों की भीड़ बढ़ रही है। इसको और बेहतर बनाने के लिए पार्क में बच्चों के लिए टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की योजना बनाई जा रही है।
उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सुविधाओं को जल्द से जल्द शुरू किया जाए ताकि बच्चों और परिवारों को मनोरंजन के और भी अच्छे साधन मिल सकें।
शहर को मिलेगा नया पर्यटन रूप
इस नई पहल से अंबाला छावनी को एक नया पर्यटन रूप मिलेगा। डबल डेकर बसें और पार्क में नई सुविधाएं शहर को पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएंगी। साथ ही स्थानीय लोगों और बच्चों को भी इनसे खुशी और सुविधा मिलेगी।
मंत्री विज की इस पहल से साफ है कि सरकार अंबाला को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। लोगों को उम्मीद है कि यह योजनाएं जल्द ही हकीकत बनेंगी और शहर की सुंदरता को देखने के लिए और भी ज्यादा लोग यहां आएंगे।
यह भी पढ़ें- Adampur News: आदमपुर की इस गाँव में पैदा हुआ 2 पैर वाला कटड़ा, देखने के लिए दूर दूर से आ रहे है लोग