top haryana

Haryana News: हरियाणा में CM सैनी का बड़ा ऐलान, आढ़तियों को मिली करोड़ों की राहत

Haryana News: हरियाणा सरकार ने आढ़तियों की बल्ले-बल्ले कर दी है, दरअसल सरकार ने आढ़तियों के लिए कैबिनेट की बैठक के दौरान बड़ा ऐलान किया है, आइए जानें विस्तार से...
 
हरियाणा में CM सैनी का बड़ा ऐलान आढ़तियों को मिली करोड़ों की राहत
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज, मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में कैबिनेट की बैठक के बाद कई महत्वपूर्ण ऐलान किए। इन फैसलों में से एक सबसे अहम फैसला आढ़तियों को राहत देने से जुड़ा था। मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी खरीद सीजन 2024-25 में आढ़तियों को भारी नुकसान होने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद सरकार ने आढ़तियों को एक बड़ी राहत देने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इस राहत के तहत राज्य सरकार आढ़तियों को कुल 3.10 करोड़ रुपये की राशि देगी। इस राशि को सरकार ने कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। यह निर्णय उन आढ़तियों के लिए है जिन्हें रबी सीजन के दौरान भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

अन्य महत्वपूर्ण फैसलें 

मुख्यमंत्री ने कुछ अन्य महत्वपूर्ण फैसलों का भी ऐलान किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ‘विलेज कॉमन लैंड एक्ट 1959’ में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इसके तहत, अब पंचायत भूमि पर जो भी मकान 20 साल से पुराना होगा, उसे कलेक्टर रेट पर मालिकाना हक मिलेगा। यह सुविधा 500 वर्ग गज तक की ज़मीन के लिए लागू होगी। कलेक्टर रेट के हिसाब से यह भूमि दी जाएगी और इसके लिए अब किसी भी कैबिनेट मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। इस फैसले को राज्य के डायरेक्टर द्वारा मंजूरी दी जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके साथ-साथ हरियाणा वन्य जीव सुरक्षा नियम-2024 को भी मंजूरी दी गई है। इन नए नियमों के तहत, जिन व्यक्तियों को वन्य जीवों से संबंधित कार्यों के लिए परमिट की आवश्यकता होगी, उनके लिए मानदंड तय किए गए हैं। यह नियम राज्य में वन्य जीवन की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम साबित हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री सैनी ने इन फैसलों को लेकर बताया कि कुछ फैसले कैबिनेट ने मंजूर किए हैं, जबकि कुछ अन्य महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री पर छोड़ दिए गए हैं। इससे राज्य में विभिन्न विभागों और योजनाओं की गति को तेज किया जा सकेगा और राज्य के विकास में यह फैसले अहम साबित होंगे।