top haryana

Haryana news: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत, सैनी सरकार ने मंजूर करी मुआवजा राशि

Haryana news: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल सरकार ने मुआवजा राशि की घोषणा कर दी है, आइए जानें किस-किसको मिलेगा लाभ...
 
हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी राहत, सैनी सरकार ने मंजूर करी मुआवजा राशि
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने रबी सीजन 2025 के दौरान खराब मौसम से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की घोषणा कर दी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुल 52.14 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि 22 हजार 617 किसानों के खातों में जारी कर दी है।

खराब मौसम से हुई थी फसल बर्बादी
इस बार हरियाणा के कई जिलों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की वजह से किसानों की रबी की फसलें काफी हद तक बर्बाद हो गई थीं। किसानों को हुए नुकसान का आंकलन ‘क्षतिपूर्ति पोर्टल’ के माध्यम से किया गया था।

यह पोर्टल दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच चालू किया गया था। किसानों ने इस पोर्टल पर अपनी फसल क्षति की जानकारी दर्ज कराई थी।

15 जिलों के किसानों को मिला मुआवजा
राज्य सरकार द्वारा किए गए आकलन में पाया गया कि करीब 57 हजार 485 एकड़ भूमि पर फसल को नुकसान हुआ है। इसके बाद 15 जिलों के किसानों को मुआवजे के रूप में आर्थिक सहायता दी गई।

इन जिलों में अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक और यमुनानगर शामिल हैं।

सबसे ज्यादा मुआवजा रेवाड़ी जिले को
मुख्यमंत्री ने बताया कि सबसे ज्यादा नुकसान रेवाड़ी जिले में हुआ है, इसलिए वहां के किसानों को 19.92 करोड़ रुपये की राशि दी गई है।

इसके बाद महेंद्रगढ़ को 10.74 करोड़, झज्जर को 8.33 करोड़, गुरुग्राम को 4.07 करोड़, चरखी दादरी को 3.67 करोड़ और भिवानी को 2.24 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला है।

कैसे तय हुआ मुआवजा?
मुआवजा राशि की गणना प्रभावित जमीन के क्षेत्रफल और सरकारी आपदा राहत मानदंडों के अनुसार की गई है। पूरी प्रक्रिया में जिलों के प्रशासन की भूमिका अहम रही। हर दावे का गहनता से सत्यापन किया गया और फिर पात्र किसानों को उनके खातों में सीधा पैसा भेजा गया।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान यह भी बताया कि राज्य सरकार हमेशा किसानों के साथ है और उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी।