top haryana

Haryana news: हरियाणा में इन दो जिलों के बीच शुरू हुई AC बस सेवा, जानें टाइमिंग और किराया

Haryana news: हरियाणा के इन जिलों के बीच नई AC बस सेवा शुरू करी गई है, आइए जानें...
 
AC बस
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana news: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब महेंद्रगढ़ से गुरुग्राम के बीच AC बस सेवा शुरू कर दी गई है। हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों को आरामदायक और बेहतर सुविधा देने के लिए यह नई शुरुआत की है।

इस बस सेवा को बल्लभगढ़ डिपो से हरी झंडी दिखाई गई। यह बस सेवा महेंद्रगढ़, कनीना, रेवाड़ी, मानेसर और गुरुग्राम के यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। खास बात यह है कि इस रूट पर पहली बार एसी बस चलाई जा रही है।

नॉन-एसी और एसी बस

ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा ने बताया कि अब यात्रियों के पास दो विकल्प होंगे। एक नॉन-एसी बस और दूसरी पूरी तरह एसी बस। सुबह 11:43 बजे बल्लभगढ़ से नॉन-एसी बस रवाना होती है जबकि दोपहर 12:45 बजे एसी बस चलती है।

महेंद्रगढ़ से वापसी में नॉन-एसी बस सुबह 6 बजे रवाना होती है और एसी बस सुबह 7:15 बजे चलेगी। यह बस महेंद्रगढ़ से चलकर कनीना, रेवाड़ी, मानेसर होते हुए गुरुग्राम और फिर बल्लभगढ़ पहुंचेगी। कुल यात्रा में लगभग तीन घंटे लगते हैं।

बस किराया और सुविधाएं

एसी बस में सफर करने के लिए यात्रियों को किराया भी तय कर दिया गया है। बल्लभगढ़ से रेवाड़ी तक का किराया 183 रुपये है। कनीना तक 246 रुपये और महेंद्रगढ़ तक 278 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है। इस बस में बच्चों और बुजुर्गों को किसी तरह की रियायत नहीं दी जाएगी।

यानी सभी यात्रियों को पूरा किराया देना होगा। हालांकि यह सुविधा कुछ लोगों को महंगी लग सकती है लेकिन गर्मी और लंबी दूरी को देखते हुए यह काफी सुविधाजनक है।

गर्मी में राहत और आरामदायक सफर

AC बस सेवा शुरू होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने परिवहन विभाग का आभार जताया और कहा कि गर्मी के मौसम में एसी बस सफर को बहुत आसान और आरामदायक बना देती है। इससे न केवल यात्रा के दौरान थकान कम होगी बल्कि समय की भी बचत होगी।

लोग अब बिना पसीने और भीड़ के आराम से लंबी दूरी तय कर सकेंगे। जैसे-जैसे इस सेवा की जानकारी और लोगों तक पहुंचेगी इसका फायदा उठाने वालों की संख्या भी बढ़ेगी।