Haryana News: हरियाणा के विधायक ले सकेंगे 1 करोड़ का सस्ता लोन, सीएम ने किया ऐलान
Haryana News: सरकार ने प्रदेश के विधायकों को एक बड़ा तोहफा दिया हैं। आइए जानें इस खबर से कि सरकार ने किस तरह के लोन की सुविधा विधायकों को दी हैं।

Top Haryana: हरियाणा सरकार ने राज्य के विधायकों को बड़ी सौगात दी हैं। विधायक अब फ्लैट या कार खरीदने के लिए सरकार से 1 करोड़ रुपये तक का सस्ता लोन ले सकते हैं। इसका ऐलान सूबे के सीएम ने किया हैं। विधायक सरकार से यह लोन घर बनाने या गाड़ी खरीदने के लिए ले सकते हैं।
इसके साथ ही मकान की मरम्मत के लिए भी सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये का ऋण मिलेगा। इसके अलावा विधायक के आश्रितों को चिकित्सा खर्च की सुविधा भी मिलेगी। इस विधेयक को विधानसभा में मंजूरी दी जा चूकी हैं। सरकार के इस फैसले से राज्य के विधायकों को बड़ा लाभ होगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरकार सभी विधायकों को सस्ती दर पर लोन देगी।
इसके साथ ही विधायक और पूर्व विधायक की मौत हो जाने के बाद उसके आश्रित पति-पत्नी को सरकारी खर्च पर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पहले विधायकों को घर बनाने के लिए 80 लाख रुपए का लोन मिलता था। लेकिन अब प्रदेश सरकार ने इस राशि में 20 लाख रुपए की बढ़ोतरी कर दी हैं।
अब विधायकों के लिए लोन की सीमा 1 करोड़ रुपए कर दी है। वहीं इसके साथ में कुछ और तरह के लोन को भी सरकार ने बढ़ाया हैं। विधायक अब कार खरीदने के लिए भी अब 20 लाख की जगह 20 लाख 40 हजार का लोन ले सकते हैं। विधायकों को यह रकम सिर्फ 4% ब्याज के साथ ही लौटानी होगी। सरकार ने विधायकों के लिए सस्ते लोन की पेशकश की हैं।
विधायकों के लिए अब लोन की राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया गया हैं। आपको जानकारी दे दें कि इस संबंध में बजट सत्र के आखिरी दिन, शुक्रवार को संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने हरियाणा विधानसभा सदस्य सुविधा संशोधन विधेयक को पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया था।
आपको बता दें कि किसी भी फाइनेंस कंपनी या बैंकों से हाउसिंग लोन लेने पर 8 से लेकर 10 प्रतिशत और कार लोन लेने पर करीब 9 प्रतिशत ब्याज चुकाना होता है। सरकार के इस फैसले से सभी विधायकों में खुशी की लहर हैं।