Haryana news: हरियाणा के इस जिले के किसानों को मिलेगा 10 करोड़ का मुआवजा, 2615 मामलों को मिली मंजूरी

Top Haryana: हरियाणा के सोनीपत जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बुधवार को हुई राज्यस्तरीय शिकायत समिति की बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लंबित मामलों पर फैसला लिया गया। इस बैठक में 2615 किसानों के केसों को मंजूरी दी गई है, जिससे अब किसानों को फसल खराबे के लिए मुआवजा राशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
तीन सीजन के केस शामिल
इन मामलों में खरीफ सीजन 2021, रबी सीजन 2021-22 और खरीफ सीजन 2022 के फसल बीमा क्लेम शामिल हैं। इन केसों को पहले बीमा कंपनियों ने तकनीकी कारणों से रोक रखा था जिसकी वजह से किसानों को काफी समय से मुआवजा नहीं मिल पाया था।
यह भी पढ़ें- Uniform Allowance Rule: इस तारीख से बदलेगा वर्दी भत्ता का नियम, नए कर्मचारियों को होगा फायदा
केंद्र सरकार को भेजे गए केस
अब राज्य सरकार ने सभी 2 हजार 615 मामलों की रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है। जैसे ही केंद्र से मंजूरी मिलती है, किसानों के बैंक खातों में कुल 10 करोड़ 12 लाख 54 हजार 321 रुपये की मुआवजा राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इससे हजारों किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी और उनकी समस्याओं में कमी आएगी।
किसानों ने जताया था विरोध
मुआवजा न मिलने की वजह से किसान काफी समय से परेशान थे। गोहाना क्षेत्र में किसानों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था। इस विरोध के बाद जिला प्रशासन और कृषि विभाग हरकत में आया और लगातार उच्च अधिकारियों से बातचीत कर हल निकालने की कोशिश की।
प्रशासन की कोशिशें लाईं रंग
किसानों के इन मामलों को पहले DSEC (District State Executive Committee) में उठाया गया था। बाद में इसे आगे बढ़ाकर राज्यस्तरीय शिकायत समिति तक पहुंचाया गया, जहां इन मामलों पर विस्तार से चर्चा हुई और आखिरकार इन्हें मंजूरी मिल गई।
जल्द मिलेगी राहत
अब किसानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जैसे ही केंद्र सरकार इन मामलों को मंजूरी देगी। मुआवजा की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी। यह फैसला कृषि क्षेत्र में सरकार की सक्रियता और किसानों के हित में लिए गए फैसलों को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- Haryana news: सभी रूटों पर आज से दौड़ेंगी हरियाणा रोडवेज की बसें, खत्म हुई कर्मचारियों की हड़ताल