Haryana Employees News: कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, जल्द ही होंगे पक्के पढ़िए पूरी खबर
top haryana

Haryana Employees News: कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, जल्द ही होंगे पक्के पढ़िए पूरी खबर

Haryana Employees News: हरियाणा सरकार के अन्दर अनेक कच्चे कर्मचारी सरकारी विभाग के अन्दर काम कर रहे है, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इसी संबध में एक बड़ा फैसला कच्चे कर्मचारियों के लिए सुनाया है, जानिए पूरा सच क्या है...

 
Haryana Employees News: कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, जल्द ही होंगे पक्के पढ़िए पूरी खबर
Ad

TOP HARYANA: हरियाणा में सरकारी विभागों में अनेक कच्चे कर्मचारी काफी लंबे समय से लगे हुए है। सरकार से पक्का करने की मांग कर रहे है। कच्चे कर्मचारियों का यह सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने इस दिशा में एक महत्वपुर्ण फैसला सुनाया है। जिसके कारण कर्मचारियों में काफी खुशी का माहोल है।

2003 और 2011 की पोलिसी के तहत पात्र पाए गए उम्मीदवारों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 6 महिने के अंदर पक्के करने का आदेश पारीत किया है। सरकार इस दिशा में जल्द ही कच्चे कर्मचारियों को खुशखबरी सुना सकती है। कच्चे कर्मचारी काफी लंबे समय से सरकार की राह देख रहे है, कि उन्हे सरकार इस पोलिसी के तहत कब नियमित करेगी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 1996 की नीति से लगे हुए कर्मचारियों को अभी पक्का न करने का आदेश दिया है। इस पोलिसी के तहत काम कर रहे लोगों को अभी यह लाभ नही मिलेगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की  विभिन्न पोलिसी के तहत कच्चे कर्मचारियों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नियमित करने के लिए सरकार के खिलाफ याचिका दायर कर रखी थी। याचिकाओं का निपटान करते हुए जस्टिस जगमोहन बंसल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा की  2003 और 2011 की नीतियों के तहत पात्र पाए जाने वाले कर्मचारियों का नियमितीकरण 6 माह के भीतर करने के आदेश पारीत किए। दाखिल याचिकाओं का निपटारा करते हुए स्पष्ट किया कि 1996 कि पोलिसी के तहत आने वाले किसा कर्मचारी को पक्का नही किया जाएगा।

यदि कोई कर्मचारी इन नीतियों के अनुसार योग्य पाया जाता है, तो उसे कोर्ट में अपील दायर करने की तिथि से बकाया वेतन मिलने का भी निर्णय दिया। इस पर कोई ब्याज नहीं देने का निर्णय लिया गया। कोई कर्मचारी पहले ही रिटायर हो चुका है तो उसे पेंशन व अन्य लाभ दिया जाएगा। कोर्ट के इस फैसले से अनेक हजारों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। कोर्ट के फैसले के कारण कच्चे कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे है। जल्द ही उन्हे पक्का करने का काम सरकार करेगी।