top haryana

Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की ये बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या बदलेगा राज्य में

Haryana news: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने घोषणाओं का सैलाब ला दिया है। आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने की ये बड़ी घोषणाएं
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक कार्यक्रम में राज्यवासियों के लिए 9 अहम घोषणाएं की हैं। ये घोषणाएं खास तौर पर योग, आयुष चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी हैं। आइए जानते है कि उन्होंने क्या-क्या ऐलान किया है...

अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र
कुरुक्षेत्र के श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा, जो 'अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र' के रूप में काम करेगा। यहां ध्यान और योग से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

योग लेखक प्रोत्साहन योजना
हरियाणा के विश्वविद्यालयों में योग पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए 'योग लेखक प्रोत्साहन योजना' शुरू होगी। इसके तहत हर साल अच्छे लेखकों को राज्य की ओर से सम्मान दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Haryana CET: हरियाणा में CET परीक्षा का बड़ा अपडेट, परीक्षा कराने की बनाई नई योजना

नई योग एवं व्यायामशालाएं
अब तक राज्य में 883 योग और व्यायामशालाएं खुल चुकी हैं। इस साल सरकार 100 और नई योग एवं व्यायामशालाएं खोलने जा रही है।

स्कूलों में योग मूल्यांकन
सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के योग प्रदर्शन का मूल्यांकन अब एक क्रेडिट आधारित परीक्षा प्रणाली के तहत किया जाएगा, ताकि योग को भी पढ़ाई का हिस्सा बनाया जा सके।

योग और प्राकृतिक चिकित्सा को मान्यता
अब योग और प्राकृतिक चिकित्सा को भी आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत आधिकारिक मान्यता दी जाएगी। इन क्षेत्रों के डॉक्टरों का सरकारी रजिस्ट्रेशन भी शुरू होगा।

कॉलेजों में योग पाठ्यक्रम
राज्य के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में योग को शैक्षणिक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। इसके लिए एक समान पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

योगासन को खेल के रूप में बढ़ावा
योगासन को खेल के रूप में आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी कोच रखे जाएंगे, जो खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेंगे। खेल विभाग में 40 योग शिक्षकों की भर्ती जल्द शुरू होगी।

सरकारी दफ्तरों में Y-Break
आज से सभी सरकारी दफ्तरों में 5 मिनट का 'Y-Break' शुरू किया जाएगा। इसका मकसद कर्मचारियों को तनावमुक्त रखना है।

एंटी बायोटिक के दुरुपयोग पर सख्ती
मुख्यमंत्री ने चिंता जताई कि लोग एंटी बायोटिक दवाइयों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे दवाइयां असर करना बंद कर रही हैं। इस पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने एक 'एंटी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस' कार्यबल बनाया है। उन्होंने जनता से अपील की कि बिना डॉक्टर की सलाह के कभी भी एंटी बायोटिक दवाइयों का सेवन न करें।

यह भी पढ़ें- New Train: शिमला तक चलेगी नई एसी ट्रेन, पर्यटकों के लिए होगा खास अनुभव