Haryana CET 2025: 13.48 लाख से अधिक आवेदन दर्ज, जानिए किस जिले से सबसे ज्यादा अभियार्थी
Haryana CET 2025: हरियाणा के इस जिले से सबसे ज्यादा आवेदन आए है, वहीं पंचकूला सबसे पीछे, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा...

Top Haryana News, Digital Desk: हरियाणा में ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test - CET) को लेकर आयोग के पास अब तक 13,48,697 आवेदन दर्ज हो चुके हैं| यह जानकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने दी है|
हरियाणा cet 2025 आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित की गई थी, जिसे दो दिन के लिए बढ़ाया गया था| अब आयोग परीक्षा की तिथि घोषित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है| Haryana CET 2025
हरियाणा cet 2025 में किस जिले से कितने आवेदन
HSSC द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, हिसार (Hisar) जिले से सर्वाधिक 1,44,403 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है| इसके बाद भिवानी (Bhiwani) से 1,05,469 और जींद (Jind) से 1,05,344 आवेदन प्राप्त हुए हैं|
वहीं दूसरी ओर, पंचकूला (Panchkula) में सबसे कम 13,422, फरीदाबाद (Faridabad) में 22,424, और नूंह (Nuh) में 22,940 आवेदन दर्ज किए गए हैं| Haryana CET 2025
haryana cet 2025 परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द
आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने बताया कि परीक्षा तिथि को लेकर जल्द ही निर्णय लिया जाएगा| उन्होंने कहा,
"HSSC परीक्षा प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता और तय समय-सीमा में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है| अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें और समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित दिशानिर्देशों का पालन करते रहें|"
CET 2025 परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज़
- अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुए, परीक्षा को कई शिफ्ट्स में आयोजित करने की योजना है|
- परीक्षा केंद्रों का चिह्नांकन पहले ही कर लिया गया है|
- राज्य के मुख्य सचिव जल्द ही सभी जिलों के DC और SP के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था और लॉजिस्टिक प्लानिंग पर चर्चा होगी|
- परीक्षा के दिन संवेदनशील जिलों में धारा 144 लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है| Haryana CET 2025
संक्षिप्त विवरण-Haryana CET 2025
विवरण | जानकारी |
---|---|
कुल आवेदन | 13,48,697 |
सर्वाधिक आवेदन | हिसार – 1,44,403 |
न्यूनतम आवेदन | पंचकूला – 13,422 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 14 जून 2025 (दो दिन की बढ़ोतरी सहित) |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन (OMR आधारित) |
परीक्षा तिथि | जल्द घोषित की जाएगी |
संभावित पद | 50,000+ ग्रुप-C पद |