Haryana BPL Card News: हरियाणा में BPL कार्ड पर कसा शिकंजा, सरकार की एक चाल में 70 हजार लोगों की कट गई रोटी! जांच में खुली पोल
Haryana BPL Card News: आपका भी कार्ड है BPL का? एक बार खुद जांच लें, कहीं अगली लिस्ट में नाम आपका न हो, सिर्फ एक महीने में 17,811 कार्ड रद्द और करीब 71 हजार लोगों का नाम हटाया गया — जानिए आपके इलाके की स्थिति।

Top Haryana News, Digital Desk: हरियाणा सरकार ने गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वालों को मिलने वाले सरकारी लाभों में हो रहे फर्जीवाड़े पर सख्त कदम उठाया है। राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने जून महीने में सोनीपत जिले से 70 हजार से ज्यादा ऐसे लोगों के नाम BPL सूची से हटा दिए हैं जो नियमों के अनुसार इसके हकदार नहीं थे। Haryana BPL Card News
कैसे हुआ खुलासा?
सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) और वाहन पंजीकरण के आंकड़ों को आपस में जोड़ा और जब रिकॉर्ड का मिलान किया गया तो सामने आया कि हजारों लोग झूठी जानकारी देकर सरकारी योजनाओं का फायदा उठा रहे थे। कई लोगों ने अपनी आय कम दिखाकर BPL कार्ड बनवा लिए, जबकि उनके पास कार, बाइक, ट्रैक्टर और बड़े मकान (कोठी) तक थे। Haryana BPL Card News
फील्ड में उतरे सरकारी कर्मचारी
सरकार ने सच्चाई जानने के लिए कर्मचारियों को फील्ड में भेजा। जांच में यह सामने आया कि कई BPL कार्डधारकों के घरों में एसी (AC) तक लगे थे और बड़े-बड़े वाहन खड़े थे। कर्मचारियों ने लोकेशन की लाइव फोटो अधिकारियों को भेजीं, जिससे फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। Haryana BPL Card News
क्यों हटाए गए 70 हजार से ज्यादा नाम?
हरियाणा सरकार के नियमों के मुताबिक बीपीएल कार्ड उन्हीं को मिल सकता है:
-
जिनकी सालाना आय ₹1.80 लाख से कम हो
-
जिनके पास कोई वाहन न हो
-
जो आयकर दाता (Income Tax Payer) न हों
-
और जो हरियाणा के स्थायी निवासी हों
लेकिन जांच में पता चला कि बहुत से लोगों ने इन शर्तों को नजरअंदाज कर कार्ड बनवाए। इसी के चलते 17,811 बीपीएल व एएवाइ (AAY) कार्ड रद्द किए गए, जिससे 70,838 लाभार्थी सूची से बाहर हो गए। Haryana BPL Card News
बीपीएल कार्ड में बदलाव के आंकड़े (जून 2025)
खंड |
कुल कार्ड |
लाभार्थी |
---|---|---|
गन्नौर |
45,236 |
1,73,381 |
गोहाना |
33,136 |
1,23,746 |
कथूरा |
12,785 |
47,457 |
खरखौदा |
29,038 |
1,09,382 |
मुंडलाना |
20,921 |
76,484 |
राई |
36,809 |
1,38,117 |
सोनीपत |
85,100 |
3,17,234 |
कुल |
2,63,025 |
9,85,801 |
मई 2025 में यही संख्या 2,80,836 कार्ड और 10,56,639 लाभार्थियों की थी। यानी एक महीने में करीब 17,811 कार्ड और 70,838 लाभार्थी सूची से हटाए गए। Haryana BPL Card News
जनवरी से अप्रैल तक का ट्रेंड भी चौंकाने वाला
महीना |
कुल कार्ड |
लाभार्थी |
---|---|---|
जनवरी |
2,79,310 |
10,52,627 |
फरवरी |
2,78,699 |
10,45,844 |
मार्च |
2,79,295 |
10,47,989 |
अप्रैल |
2,79,001 |
10,48,279 |
अब ऑनलाइन बनते हैं बीपीएल कार्ड
राज्य सरकार ने PPP सिस्टम से कार्ड बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। पात्र व्यक्ति आवेदन करता है और जांच के बाद कार्ड सीधे उसके घर पहुंचता है। लेकिन अब यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी फर्जी जानकारी देकर लाभ न उठा सके।
असली हकदारों को ही मिलेगा लाभ
राज्य सरकार की इस बड़ी कार्रवाई से साफ है कि अब बीपीएल योजनाओं का फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा जो वाकई इसके पात्र हैं। जल्द ही और भी अपात्र लोगों के नाम हटाए जा सकते हैं। Haryana BPL Card News