Haryana news: हरियाणा की बैडमिंटन टीम ने गोल्ड मेडल जीत कर रचा इतिहास
Haryana news: खेल के मैदान में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा लगातार कायम है, इस बार लड़कियों ने अपने दमदार खेल की बदौलत देश की झोली में मेडल डाला है।

TOP HARYANA: हरियाणा खेलों में सबसे आगे है। खेल मैदान में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा लगातार कायम है। यहां पर लड़के ही नहीं, बल्कि यहां की लड़कियां भी अपने दमदार खेल की बदौलत देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन कर रही है। प्रदेश के खिलाड़ी कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से खेलकर अपनी नई पहचान बना रहे हैं।
देश में सबसे ज्यादा मेडल भी हरियाणा के खिलाड़ी ही प्राप्त करते है। खेल चाहे राष्ट्रीय हो या फिर कोई ओर हरियाणा का दबदबा बना हुआ है। इसी कड़ी में अब प्रदेश की टीम ने गोल्ड मेड़ल जीत कर इतिहास रच दिया है।
जीता सोना
उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुए 38वें नेशनल गेम्स में हरियाणा की महिला बैडमिंटन की टीम ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर खिताब अपने नाम पर कर लिया है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा
बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा की महिला बैडमिंटन की टीम ने फाइनल मुकाबले में मेजबान उत्तराखंड की टीम को 3-1 से करारी हार दी है। एक बडे़ अंतर से हराते हुए खिताब को अपने नाम कर लिया है। प्रदेश की टीम लगातार ही दमदार प्रदर्शन कर रही है।
5 लाख रूपए का मिलेगा इनाम
हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने इस ऐतिहासिक जीत पर खुशी को जाहिर करते हुए विजेता होने वाली टीम को 5 लाख रूपए की नगद पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया। सरकार की ओर से लगातार ही इसी तरह से ही खिलाडियों का हौसला बढ़ाया जाता है।
देश में सबसे ज्यादा ईनाम के रूप में हरियाणा में ही दी जाती है। सरकार की ओर से भी खिलाडियो को बेहतर सुविधा दी जा रही है। इसी की बदौलत आज देश के खिलाड़ी इतने बड़े-बड़े मेडल जीत कर लातें है। हरियाणा की इस विजेता होने वाली इस टीम में
खिलाड़ी देविका सिहाग, अनमोल खरब, उन्नति हुड्डा, मेधावी नागर, रिद्धि कौर, साक्षी गहलावत, अपूर्वा, तन्नु मलिक, इशु व जिया रावत शामिल हैं। रविकांत सिंगला को इस विजेता टीम का कोच बनाया गया था। टीम के वहा से लौटने पर भव्य स्वागत भी किया गया था। इस प्रकार की खबरों के लिए आप हमारे चैनल का फॅालो कर सकते है।