Gold Rate 2025: 30 महीने में सोना 125% चढ़ा, आगे क्या फिर चमकेगा या गिरेगा? जानिए विशेषज्ञों की राय
Gold Rate 2025: 2025 अंत तक सोना ₹1.38 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है, अब खरीदें या इंतजार करें? जानिए एक्सपर्ट की राय

Top Haryana News: बीते ढाई सालों में सोने की कीमतों (Gold Price) ने ऐसा रुख अपनाया है कि निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान और आम लोगों की जेब में तनाव दोनों साफ दिखाई दे रहे हैं| शादी-ब्याह जैसे पारंपरिक अवसरों पर जहां सोना खरीदना (Buying Gold) एक परंपरा है, वहीं अब इसकी बढ़ती कीमतें आम आदमी के बजट को बुरी तरह प्रभावित कर रही हैं|
2022 के अक्टूबर महीने में जहां अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत (International Gold Price) करीब 1,500 डॉलर प्रति औंस थी, वहीं आज यह 3,400 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच चुकी है| यानी सिर्फ 30 महीनों में सोने ने 125% से ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है|
यह भी पढ़ें- RBI New Update: सावधान! बदलने जा रहे हैं 100 और 200 रुपये के नोट, RBI ने दी नई जानकारी
भारतीय बाजार में भी यही रफ्तार देखने को मिल रही है| भारतीय बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 31 मई 2025 को सोने की कीमत ₹95,355 प्रति 10 ग्राम थी, जो 7 जून तक बढ़कर ₹97,145 हो गई| एक हफ्ते में ही ₹1,790 की बढ़त ने लोगों को हैरान कर दिया|
निवेशकों को सलाह देते हुए मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि सोने की कीमतों में अगर थोड़ी गिरावट आती है तो यह खरीदारी का एक अच्छा मौका हो सकता है| उनका मानना है कि एक्सपर्ट के नजरिए से सोने का भाव ₹1,06,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है|
सोने की कीमतों (Gold Rates) में लगातार हो रही इस तेजी के पीछे कई मुख्य वजहें हैं| वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, भू-राजनीतिक तनाव, अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में खिंचाव और दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा तेजी से सोना खरीदना इसके प्रमुख कारण हैं| इसके अलावा, गोल्ड ईटीएफ में निवेश भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने के चलते कीमतों में और तेजी देखी जा रही है|
गोल्डमैन सैक्स ने अपने विश्लेषण में बताया है कि 2025 के अंत तक सोने की कीमतें $3,700 प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं| वहीं, अगर अमेरिका में मंदी गहराती है तो यह आंकड़ा $3,880 प्रति औंस तक जा सकता है| हालात ज्यादा बिगड़ते हैं तो सोना $4,500 प्रति औंस तक चढ़ सकता है| इसका मतलब भारत में इसकी कीमत ₹1,38,000 प्रति 10 ग्राम के करीब हो सकती है|
जेपी मॉर्गन ने भी अनुमान लगाया है कि साल के अंत तक सोना $4,000 प्रति औंस को छू सकता है| दूसरी ओर, अरबपति निवेशक जॉन पॉलसन का मानना है कि अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से 2028 तक सोने की कीमत $5,000 प्रति औंस हो सकती है| वहीं, चार्ली मॉरिस, जो Atlantic House Fund Management में मल्टी-एसेट डिवीजन के प्रमुख रह चुके हैं, उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 2030 तक सोना $7,000 प्रति औंस तक पहुंच सकता है|
यह भी पढ़ें- Gold Price Today: 1600 रुपये तक सस्ता हुआ सोना, जानिए आपके शहर में 10 ग्राम का ताज़ा रेट
उनके मुताबिक, महंगाई, कमजोर डॉलर, उभरते बाजारों की इक्विटी में तेजी और बांड से घटती दिलचस्पी सोने को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है|