Gold Price Today: लुड़क गया सोना, भाव गिरे 2200 रुपए, जानिए आज आपके शहर में क्या हैं 22K और 24K के रेट
Gold Price Today: MCX पर तगड़ी गिरावट, 2200 रुपये तक लुढ़का सोना, जानिए अब कहां कितना है रेट और कब तक रहेगा...

Top Haryana News, Digital Desk: सोना खरीदने वालों के लिए एक राहत भरी खबर आई है| आपको बता दें की बीते कुछ समय से लगातार ऊपर जा रहे थे। लेकिन आज अचानक से ही सोना उलटे मुह गिर गया और सोने के दामों (Gold Prices) में अचानक जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है| इससे आम लोगों को जहां सस्ता सोना खरीदने का मौका मिल रहा है, वहीं निवेशकों को भारी सदमा लगा है|
क्यों गिरे सोने के दाम?
पिछले कुछ हफ्तों से इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण दुनियाभर के बाजारों में हलचल तेज हो गई थी और खास कर सोने के भाव में| इस लड़ाई के माहौल में निवेशकों ने सुरक्षित विकल्प मानते हुए सोने में जमकर पैसा लगाया, जिससे इसकी कीमतें तेजी से बढ़ीं| लेकिन अब बाजार में कुछ स्थिरता आ गई जिसके कारण सोने की चमक फीकी पड़ने लगी है|
24 घंटे में 2200 रुपये की गिरावट
16 जून को एमसीएक्स (MCX) पर सोने के दाम 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए थे| लेकिन महज एक दिन बाद यानी 17 जून को यह 98,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया| यानि 24 घंटे में करीब 2,268 रुपये की गिरावट देखी गई|
17 जून शाम 04:43 बजे तक सोना 108 रुपये (0.11%) नीचे चल रहा था और 99,582 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था|
आपके शहर में आज कितना है सोने का रेट? (Gold Price Citywise)
नीचे कुछ प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट गोल्ड (Gold) के आज के रेट दिए गए हैं-
शहर (City) | 22 कैरेट (22K) | 24 कैरेट (24K) |
---|---|---|
दिल्ली (Delhi) | ₹92,150 | ₹1,00,520 |
मुंबई (Mumbai) | ₹93,050 | ₹1,00,370 |
कोलकाता (Kolkata) | ₹93,050 | ₹1,00,370 |
चेन्नई (Chennai) | ₹92,000 | ₹1,00,370 |
जयपुर (Jaipur) | ₹92,150 | ₹1,00,520 |
नोएडा (Noida) | ₹92,150 | ₹1,00,520 |
गाजियाबाद (Ghaziabad) | ₹92,150 | ₹1,00,520 |
लखनऊ (Lucknow) | ₹92,150 | ₹1,00,520 |
बंगलुरु (Bengaluru) | ₹92,050 | ₹1,00,370 |
पटना (Patna) | ₹93,050 | ₹1,00,370 |
चांदी की कीमत में उछाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई हैं। आपको बता दें की देशभर में 1 किलो चांदी का शाम 04:43 बजे तक भाव ₹1,09,083 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है जो की आप ऊपर फोटो में देख सकते है|
क्या यह गिरावट लंबे समय तक रहेगी?
एक्स्पर्ट्स की मानें तो यह गिरावट अस्थायी हो सकती है, लेकिन अगर वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव कम होता है तो सोने के दाम और गिर सकते हैं। वहीं, निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है|