हिसार से दिल्ली-अयोध्या का किराया हुआ तय, सप्ताह में इतने दिन उड़ेगी फ्लाइट, जहां देखें जल्दी
हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली अयोध्या के लिए फ्लाइट तय होने के बाद किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। इसी के साथ ही पहली बुकिंग और फ्लाइट का समय भी निर्धारित किया गया है।
Apr 8, 2025, 13:32 IST

WhatsApp Group
Join Now
Top Haryana, New Delhi: प्रदेश के हिसार जिले में बने एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश में अयोध्या और दिल्ली की उड़ानों का किराया निर्धारित कर दिया गया है। मिली जानकारी अनुसार अयोध्या के लिए 3 हजार 393 रुपए और दिल्ली की उड़ान को लिए यात्रियों को 1300 रुपए देने होगे।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या से हिसार का किराया 3 हजार 393 रुपए लगेगा। इसी के साथ ही प्रति यात्री 15 किलो तक का सामान निशुल्क ले जाने की अनुमति होगी। अगामी अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल को 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगें।
सप्ताह में 2 दिन उड़ान भरेंगे जहाज
हिसार के एयरपोर्ट से सप्ताह में दो दिन यानि की शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिसार से अयोध्या की उड़ान 2 घंटे में पहुंचेगी। 70 सीटों वाली जहाज की टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 8 बजे शुरू हुई।
हवाई यात्रा की पहली उड़ान के लिए सभी टिकट बिक गईं। इसी के साथ ही आगामी उड़ान के लिए बुकिंग एलायंस एयर एविएशन की साइट पर ऑनलाइन हो रही है। विमान सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरेगा और 12 बजकर 40 मिनट पर विमान अयोध्या पहुंच जाएगा।