Haryana news: हिसार से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट सेवा इस तारीख से शुरू, किराया सिर्फ इतने रुपए

Top Haryana: हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। हिसार से चंडीगढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा की शुरुआत होने जा रही है। यह फ्लाइट 9 जून सोमवार से शुरू होगी। हरियाणा सरकार ने इस सेवा को मंजूरी दे दी है और यह लोगों के लिए सफर को बहुत आसान और तेज बना देगी।
हवाई यात्रा में लगेगा सिर्फ 45 मिनट से भी कम समय
अभी तक हिसार से चंडीगढ़ जाने में सड़क मार्ग से करीब साढ़े 4 घंटे का समय लगता है और ट्रेन से सफर करने पर 7 घंटे से भी ज्यादा लगते हैं। अब यह दूरी सिर्फ 45 मिनट से भी कम समय में पूरी हो सकेगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और समय की बचत भी होगी।
यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: इस तारीख को खातों में आएगी 20वीं किस्त, पहले कर लें ये जरूरी काम
किराया होगा बेहद सस्ता
फ्लाइट का किराया भी बहुत किफायती रखा गया है। यात्रियों को टिकट के लिए सिर्फ 2 हजार 500 से 3 हजार रुपए खर्च करने होंगे। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा जो जल्दी और आरामदायक सफर करना चाहते हैं।
सप्ताह में दो दिन चलेगी फ्लाइट
फिलहाल सरकार की योजना है कि यह सेवा सप्ताह में दो दिन चलाई जाए जैसे अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवा चलाई जा रही है। हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फ्लाइट किन-किन दिनों चलेगी।
एलायंस एयर कंपनी चला रही है फ्लाइट
इस हवाई सेवा को एलायंस एयर एविएशन कंपनी द्वारा संचालित किया जाएगा। अभी कंपनी फ्लाइट के शेड्यूल पर काम कर रही है। जैसे ही शेड्यूल तैयार होगा उसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी।
मुख्यमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन
खबरों के मुताबिक हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी इस फ्लाइट सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं। यह हवाई सेवा हिसार और आस-पास के लोगों के लिए एक बड़ा तोहफा साबित होगी।
अब सफर होगा आसान और तेज
हिसार और चंडीगढ़ के बीच करीब 252 किलोमीटर की दूरी है। यह हवाई सेवा शुरू होने से लोगों को सड़क और ट्रेन की लंबी यात्रा से राहत मिलेगी। छात्रों, कामकाजी लोगों और व्यापारियों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस रेलवे स्टेशन को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं, आदेश जारी