top haryana

Expressway: देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे, इस एक्सप्रेसवे पर देना पड़ता है सबसे ज्यादा टोल

Expressway: आइए जानें देश में किस एक्सप्रेसवे पर देना पड़ता है सबसे ज्यादा टोल और क्या है इसके पीछे का कारण...
 
देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भारत में अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में सड़क के रास्ते यात्रा करते हैं, तो आपको टोल टैक्स देना ही पड़ता है। खासकर जब आप किसी एक्सप्रेसवे से जाते हैं, तो सफर भले ही जल्दी और आरामदायक हो जाता है लेकिन टोल टैक्स भी उसी हिसाब से ज्यादा लगता है। देश में कई एक्सप्रेसवे हैं लेकिन आज हम आपको भारत के सबसे महंगे एक्सप्रेसवे के बारे में बताएंगे जहां सबसे ज्यादा टोल वसूला जाता है।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है सबसे महंगा

भारत का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे है। यह एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र राज्य में स्थित है और मुंबई को पुणे से जोड़ता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 94 किलोमीटर है। इस रास्ते से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यह एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह लेन वाला एक्सप्रेसवे भी है, जो पूरी तरह कंट्रोल्ड एक्सेस (यानी सीमित प्रवेश/निकास) वाला है।

यह भी पढ़ें- Hisar News: हिसार में रोडवेज कंडक्टर पर हमला! टिकट के झगड़े में 15 युवकों ने की बेरहमी से पिटाई, वर्दी फाड़ी, नगदी और मशीन

कितना देना होता है टोल टैक्स?

अगर आप इस एक्सप्रेसवे पर कार (4 व्हीलर) से यात्रा करते हैं, तो आपको 320 रुपये टोल देना होगा। मिनी बस या टेम्पो से जाने पर टोल 495 रुपये होता है। वहीं अगर आप बस से जाते हैं, तो टोल 940 रुपये तक देना पड़ता है। इस एक्सप्रेसवे पर प्रति किलोमीटर 3.40 रुपये के हिसाब से टोल लिया जाता है जो बाकी एक्सप्रेसवे के मुकाबले 1 रुपये ज्यादा है। यही वजह है कि इसे देश का सबसे महंगा एक्सप्रेसवे कहा जाता है।

हर साल मिलती है छूट

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हर साल कुछ टोल प्लाजा पर यात्रियों को 6% की छूट भी दी जाती है लेकिन यह छूट कुछ शर्तों और गाड़ियों पर ही लागू होती है।

कब बना था यह एक्सप्रेसवे?

यह एक्सप्रेसवे साल 2002 में बनकर तैयार हुआ था। इसकी निर्माण लागत करीब 1 हजार 630 करोड़ रुपये थी। यह सिर्फ महंगा ही नहीं बल्कि देश का सबसे व्यस्त एक्सप्रेसवे भी है। यहां दिन-रात हजारों गाड़ियाँ चलती हैं।

क्यों है इतना खास?

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मदद से इन दो बड़े शहरों के बीच यात्रा करना काफी आसान और तेज हो गया है। पहले जहाँ यह सफर 5 से 6 घंटे में पूरा होता था। अब वही सफर 2 से 3 घंटे में पूरा हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Haryana News: महिला कर्मचारी ने होटल मालिक पर लगाए गंभीर आरोप – "गलत तरीके से छुआ, दिया ऑफर"