top haryana

Delhi News: विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बड़ा बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल...

Delhi metro news: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन माने जाने वाली मेट्रो से जुड़ी हुई एक नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली में मेट्रो के समय में किया गया बड़ा बदलाव

 
Delhi News: विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में किया गया बड़ा बदलाव, यहां देखें नया शेड्यूल...

TOP HARYANA: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि 5 फरवरी को दिल्ली में चुनाल है और 8 फरवरी को इसके नतीजें आएंगे। ऐसे में सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी। चुनाव में लगी ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों दिनों में सुबह 4 बजे से  लेकर 6 बजे तक हर आधे घंटे में मेट्रो की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके बाद से सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन नियमित रूप से मेट्रो सेवा सुचारू रूप से जारी रहेगी।

इसके अलावा, दिल्ली चुनाव में ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को सुविधा देने के लिए भी सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाओं को भी बढ़ाया गया है। अब 5 और 6 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि तक इसे आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के समय में कई बार बदलाव किया जा चूका है।

अब इस समय तक मिलेगी मेट्रो की सेवाएं

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर मेट्रो सेवा का समय अब रात 11 बजे से बढ़ाकर इसे 12 बजे तक किया गया है। इसी के साथ में ही येलो लाइन पर मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से लेकर समयपुर बादली को जाने वाली गाडियों के समय को अब रात 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक और इसके बाद में वापिस समयपुर बादली से लेकर मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम को जानें वाली गाड़ियां अब रात 11 बजे से

11.45 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी ने ब्लू लाइन पर रात 11.50 बजे तक के लिए मेट्रो की सेवाएं बढ़ा दी है, जबकि वायलेट लाइन पर इसका समय एक घंटा ही बढ़ाया गया है। पिंक लाइन के स्टेशन से आखिरी मेट्रो अब रात के साढ़े 11 बजे, मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम व बोटैनिकल गार्डन स्टेशन से अब रात के 12 बजे, ग्रे लाइन पर रात के 11:45 बजे और द्वारका से ढासा बस स्टैंड

को जाने के लिए रात 1 बजे तक मेट्रो की सेवा मिलेगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्टेशन से अब रात के 12:35 बजे तक आखिरी मेट्रो की सेवा मिलेगी। आपको बता दें कि ये बदलाव सिर्फ विधानसभा चुनाव तक ही किया गया है, इसके बाद में मेट्रों जैसे पहले चलती थी उसी तरह से ही जारी रहेगी।