top haryana

DA Hike : डीए में इतनी होगी बढ़ौतरी, जानिये कितनी बढ़ सकती हैं कर्मचारियों की सैलरी

7th Pay Commission:डीए बढ़ौतरी का इंतजार कर रहे देश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट आया है। आइए जानें इसके बारें में विस्तार

 
DA Hike : डीए में इतनी होगी बढ़ौतरी, जानिये कितनी बढ़ सकती हैं कर्मचारियों की सैलरी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: होली के बाद से सभी कर्मचारी बेसब्री से डीए का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज आई है। अब सरकार की तरफ से डीए बढ़ौतरी पर फाइनल फैसला लिया गया है। डीए की राशि कर्मचारियों के खाते में आते ही बेसिक सैलरी में भी भारी इजाफा होगा।

डीए को लेकर कर्मचारी काफी उत्साहित हैं, जल्द ही सरकार एक और तोहफा कर्मचारियों व पेंशनर्स को देने वाली हैं। इसको लेकर भी कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारियों को डीए व वेतन लाभ के अलावा अब पेंशनर्स को भी डीआर व पेंशन हाईक का तोहफा मिलेगा।

इसके लिए कर्मचारी काफी लंबे समय से इंतजार कर रहें हैं। आपको बता दें कि सरकार की तरफ से साल में दो बार डीए में बढौतरी की जाती हैं, लेकिन इस साल अब तक केवल एक बार भी नहीं की गई हैं। इस समय देश के केंद्रीय कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत 53 प्रतिशत भत्ता दिया जा रहा है।

जनवरी 2025 का डीए 2 प्रतिशत बढ़ने की पूरी संभावना है, इसके साथ ही यह 55 प्रतिशत हो जाएगा। इसके बाद सरकार 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट दे सकती है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की तरफ से 8वें वेतन को अभी तक लागू नहीं किया गया हैं। सरकार ने इसको लेकर घोषणा तो कर दी हैं, अभी तक कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत ही लाभ दिया जा रहा हैं। इस साल में नया वेतन आयोग भी लागू होने की संभावना है, जिसमें 2.86 फिटमेंट फैक्टर को लागू किया जा सकता है।

सैलरी में आएगा तगड़ा उछाल 

सरकार की तरफ से जैसे ही कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी की जाएगी, वैसे ही कर्मचारियों के वेतन में भी तगड़ा उछाल आ आएगा। DA का पूरा गणित समझने पर आप सैलरी हाईक की सही से कैलकुलेशन  भी आसानी से कर सकते हैं।

डीए के बढ़ते ही कर्मचारियों की सैलरी भी तेजी से बढ़ जाएगी। DA बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय तो सरकार को ही लेना है। हालांकि इसको लेकर सरकार ने अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, जैसे ही सरकार आदेश जारी करती हैं उसी दिन से इसे लागू कर दिया जाएगा।