Chandigarh News: कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें...
Haryana news: राज्य के कच्चे कर्मचारी सरकार से काफी लंबे समय से गुहार लगा रहें थे। सरकार ने अब इनकी मांगों को मानकर किया यह बड़ा ऐलान

TOP HARYANA: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों को सरकार ने बड़ी राहत प्रदान की है। राज्य सरकार द्वारा 5 साल पुराने सभी कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं सेवानिवृत्ति की आयु तक सुनिश्चित करने के लिए कैलेंडर ईयर 2025 में 240 दिन काम करने की शर्त को भी हटा दिया है। इसे लेकर अब सरकार की ओर से अधिसूचना को जारी कर दिया गया है।
पिछले दिनों इसे कैबिनेट की बैठक में सरकार ने हरी झंडी भी दी गई थी। कैबिनेट बैठक में इसे मंजूरी मिलने के बाद अब इसे लेकर अधिसूचना भी जारी हुई है। सरकार ने इन कर्मचारियों को मांगों को मान लिया है।
कर्मचारियों ने लगाई थी गुहार
इस बारे में प्रभावित होने वाले सभी कर्मचारियों की ओर से गुहार लगाई गयी थी कि 240 दिनों की सेवा आवश्यकता की गणना कैलेंडर वर्ष के अपेक्षा 1 साल की संविदा सेवा अवधि के दौरान वास्तविक दिनों की संख्या के आधार पर ही की जाए। यानी कि जिस तारीख को कर्मचारी की नियुक्ति हुई है, उसका 1 साल अगले साल की आने वाली उसी तारीख का माना जाएगा।
इसे लेकर ये लगातार प्रयास कर रहें थे। सरकार अब इनकी सारी मांगों को मान कर इनका एक साल जिस दिन से ज्वाइन किया है उसी दिन से ही मानेंगी। आपको जानकारी के लिए बता दे कि सरकार कि ओर से राज्य में एक लाख से भी अधिक की संख्या में ऐसे कर्मचारी काम कर रहें है। सरकार का इस फैसले से लाखो लोगों को फायदा हुआ है। सरकार के इस फैसले का कर्मचारियों ने स्वागत भी किया है।
सरकार ने दी बड़ी राहत
सरकार की ओर से इससे पहले मई और दिसंबर के बीच में शामिल होने वाले कर्मचारियों के रोजगार के पहले साल के सेवा दिनों की पूरी तरह से गणना नहीं की जाती थी। ऐसे में अब राज्य सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को बड़ी राहत प्रदान कर दी है।
अब हरियाणा की सरकार ने 5 साल पुराने कच्चे कर्मचारियों की सेवाएं रिटायरमेंट की आयु तक सुनिश्चित करने के लिए कैलेंडर साल में 240 दिन काम करने की शर्त को भी हटा दिया है। अब ये सभी कर्मचारी पूरे साल काम करेंगे और उनका साल भी पूरा ही माना
जाएगा। सरकार कच्चे कर्मचारियों की इस बड़ी मांग को मान कर एक सराहनीय काम किया है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर खुशी की लहर है।