Birth Certificate: मात्र पांच मिनट में बनाए जन्म प्रमाण पत्र, जानें आसान तरीका
Birth Certificate apply online: जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फिलहाल आपको किसी के भी पास जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले है की आप अपने मोबाईल फोन से ही कैसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां वहां भटक रहे अभिभावक को के लिए अब कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं हैं।
TOP HARYANA: भारत मे अभी आज के समय मे सभी जगह इंटरनेट उपलब्ध है इस की मदद से आप अब घर बैठे ही अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते है अब इस के लिए आपको ज्यादा भटकने की जरूरत नहीं है आपको आज हम कुछ सरल तरीके बताने वाले है जिस को सिख कर आप इस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन कैसें करें
यदि आप भी अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर परेशान है तो आज है आपको कुछ सिम्पल तरीके बताने जा रहे है जिस की मदद से आप घर बैठे ही इस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता हैं इस के लिए आप राज्य विभाग की रजिस्ट्रेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते है इस के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है, जिस की जानकारी हम आगे आपको देगे।
जन्म प्रमाण पत्र की जानकारी
जन्म प्रमाण पत्र सभी लोगों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज में से होता है क्योंकि किसी भी व्यक्ति की पहचान करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र में उसकी जन्म से लेकर लगभग संपूर्ण डीटेल हमे देख ने को मिल जाती हैं। जन्म प्रमाण पत्र में व्यक्ति के जन्म दिनांक को दर्शाया जाता हैं।
जन्म प्रमाण पत्र के फायदे
-
जन्म प्रमाण पत्र इस्तेमाल हम अपनी पहचान के रूप में कर सकते है।
-
बैंक खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों मे से एक है।
-
स्कूल में बच्चों का नाम लिखवाने के लिए आइडी प्रूफ के रूप में दे सकते हैं ।
-
बहुत सारी वैकेंसी भर्ती प्रक्रियाओं के फॉर्म आवेदन में ही यह जरूरी होता है।
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का समय
सरकार के नियमों के अनुसार किसी भी बच्चे के जन्म के लगभग 21 दिन के अंदर ही आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर देना चाहिए। अगर आप इन 21 दिनों के भीतर इस के लिए आवेदन नहीं करते है तो आपको आने वाले समय मे कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैं। इसीलिए।
ये दस्तावेज जरूरी
ऑनलाइन अप्लाई के लिए आपके पास ये दस्तावेज होने आवश्यक है :-
-
परिवार राशन कार्ड
-
मूल निवास प्रमाण पत्र
-
माता पिता का आधार कार्ड
-
अस्पताल द्वारा बनाया गया प्रमाण पत्र
-
बच्चे के हॉस्पिटल संबंधित सभी दस्तावेज
-
जन्म दिन के समय की अस्पताल की रसीद।
कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई
-
जन्म प्रमाण पत्र को अप्लाई करने के लिए बर्थ एवं डेथ रजिस्ट्रेशन वेबसाइट खोले।
-
अब आप सेक्शन में जाकर और जनरल पब्लिक साइन अप पर टैप करें।
-
जरूरी जानकारी फिल करे और साइन अप करें उसके बाद Place of occurrence of birth विकल्प पर टैप करें।
-
अपने प्रदेश को सलेक्ट करें और बाकी आवश्यक जानकारी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरे।
-
अब आप अपनी आईडी और पासवर्ड को भरे व लॉगिन करके बर्थ ऑप्शन को चयन करें।
-
एप्लीकेशन फॉर्म खुलने पर मांगी हुई जानकारी को भरे।
-
इसके पश्चात आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके उनको अपलोड अवश्य करें।
-
मांगे गए चार्ज को पे कर दे और फिर आपके फोन पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा।
-
प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से जन्म प्रमाण पत्र को प्राप्त कर पाएंगे।
