top haryana

Bandhkam Kamgar Yojana: इस योजना के तहत इन लोगों को मिलेंगे दो हजार रुपये, जानें कैसे करें आवेदन 

Bandhkam Kamgar Yojana: सरकार ने राज्य में एक नई योजना का ऐलान किया है जिसके तहत अब राज्य के इन लोगों को हर महीने सरकार दो हजार रुपये की राशि उनके बैंक में जमा कराएगी, आइए जानें इसके बारें में...
 
Bandhkam Kamgar Yojana
Ad

TOP HARYANA: महाराष्ट्र सरकार ने 2024 में श्रमिकों के लिए Bandhkam Kamgar Yojana की शुरुआत की है। यह योजना विशेष रूप से निर्माण कार्य करने वाले मजदूरों के लिए है। इस योजना के तहत मजदूरों को आर्थिक सहायता के रूप में दो हजार रुपये से लेकर पाँच हजार रुपये तक मिलेंगे। यह राशि सीधे मजदूरों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

Bandhkam Kamgar Yojana 2024 क्या है?

यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड के सहयोग से शुरू की गई है। इस योजना का उद्देश्य निर्माण कार्य करने वाले श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। श्रमिकों को इस योजना के तहत दो हजार रुपये से लेकर पाँच हजार रुपये तक की मदद मिलेगी। इस सहायता को पंजीकरण के बाद सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए योग्यता

  • आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक को निर्माण कार्य करने वाला श्रमिक होना चाहिए और इसके लिए उसे श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • आवेदक को 90 दिन या उससे अधिक का निर्माण कार्य करने का प्रमाण होना चाहिए।

आवेदन के लिए जरूरी डोकोमेन्ट

1. आधार कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र
3. आय प्रमाण पत्र
4. पहचान प्रमाण पत्र
5. आयु प्रमाण पत्र
6. राशन कार्ड
7. 90 दिन तक कार्य करने का प्रमाण पत्र
8. बैंक खाता विवरण
9. मोबाइल नंबर
10. पासपोर्ट साइज फोटो

Bandhkam Kamgar Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले MAHABOCW पोर्टल पर जाएं।
  • पोर्टल पर “Construction Workers Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • एक पॉपअप खुलेगा जिसमें आपको “nearest WFC Location” चुनना होगा। फिर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर डालें और “Proceed to Form” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Bandhkam Kamgar Yojana का फॉर्म खुलेगा। इसे ध्यान से भरें।
  • फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और “Submit” पर क्लिक करें। अब आपका फॉर्म सबमिट हो जाएगा।

Bandhkam Kamgar Yojana रजिस्ट्रेशन फीस

इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए कोई भारी शुल्क नहीं लिया जाता। रजिस्ट्रेशन फीस और वार्षिक सब्सक्रिप्शन मात्र 1 रुपये है। यह राशि मजदूरों की सहायता के लिए निर्धारित की गई है, ताकि हर निर्माण कार्य करने वाला श्रमिक इस योजना का लाभ उठा सके।

Bandhkam Kamgar Yojana Portal पर लॉगिन कैसे करें

  • अगर आपने पहले रजिस्ट्रेशन किया है, तो पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए निम्नलिखित STEP उठाएं
  • MAHABOCW पोर्टल पर जाएं।
  • मेनू बार में “Login” के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड डालने होंगे, जो आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान सेट किए थे।
  • इसके बाद “Login” पर क्लिक करें और आप पोर्टल में लॉगिन हो जाएंगे।