top haryana

Haryana news: हरियाणा में बिजली वितरण निगमों में 50 फीसदी पद खाली, अनिल विज ने मांगी जानकारी

Haryana news: हरियाणा बिजली निगम में 50 फीसदी खाली पदों की अनिल विज ने मांगी जानकारी है, आइए जानें पूरी खबर...
 
हरियाणा में बिजली वितरण निगमों में 50 फीसदी पद खाली, अनिल विज ने मांगी जानकारी
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में कर्मचारियों के लगभग 50 फीसदी पद खाली हैं। इससे राज्य की बिजली वितरण व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। 

 इन दोनों निगमों में कुल 40 हजार 294 पद स्वीकृत हैं इनमें से केवल 21 हजार 575 पद ही भरे गए हैं यानी 18 हजार 769 पद अभी भी रिक्त हैं। यह स्थिति बिजली आपूर्ति की स्थिति को प्रभावित कर रही है और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रिक्त पदों की संख्या
यूएचबीवीएन में 17 हजार 956 स्वीकृत पदों में से 10 हजार 564 पद भरे गए हैं जबकि डीएचबीवीएन में 22 हजार 338 स्वीकृत पदों में से 11 हजार 011 पर ही कर्मचारी कार्यरत हैं।

दक्षिण हरियाणा में लगभग हर दूसरे पद पर कर्मचारी की कमी है। इस मैनपावर की कमी के बावजूद राज्य में बिजली कनेक्शन और लोड की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है जिससे अतिरिक्त दबाव उत्पन्न हो रहा है।

अस्थायी कर्मचारियों की तैनाती
प्रदेश सरकार ने हारट्रोन और एचकेआरएन के माध्यम से 10 हजार 948 अस्थायी कर्मचारियों को तैनात किया है लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अस्थायी कर्मचारी एक स्थिर समाधान नहीं हो सकते। इन कर्मचारियों के पास प्रशिक्षण की कमी और स्थायिता का अभाव होता है। 

लंबे समय तक प्रभावी नहीं रह सकता। इस वजह से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में देरी हो रही है और तकनीकी समस्याएं भी लंबे समय तक बनी रहती हैं।

मंत्री अनिल विज का बयान
हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और कहा कि सरकार बिजली समस्या को हल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि इस दिशा में कई अहम फैसले लागू किए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने विभाग में मैनपावर की कमी के बारे में पूरी जानकारी मांगी है इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।