top haryana

Haryana news: हरियाणा में चलेंगी 375 नई इलेक्ट्रिक बसें, ये जिला भी हुआ शामिल

Haryana news: हरियाणा सरकार ने प्रदेश में 375 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने का ऐलान किया है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
इलेक्ट्रिक बसें
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana news: हरियाणा सरकार अब इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का दायरा और बढ़ाने जा रही है। अभी तक राज्य के 9 शहरों में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं लेकिन अब कुरुक्षेत्र को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है।

हरियाणा परिवहन निगम (Haryana Roadways) ने 375 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की योजना बना ली है जिसे सरकार से मंजूरी भी मिल गई है। इन बसों को अक्टूबर तक राज्य के 10 शहरों में चरणबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।

अभी किन शहरों में चल रही हैं इलेक्ट्रिक बसें?

फिलहाल हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत और यमुनानगर में इलेक्ट्रिक सिटी बसें चल रही हैं। इनमें से अंबाला में 10 बसें और बाकी सभी शहरों में 5-5 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। अब कुरुक्षेत्र को भी इस योजना में जोड़ा गया है जहां अक्टूबर तक बसें शुरू कर दी जाएंगी।

चार्जिंग स्टेशनों की संख्या भी बढ़ेगी

फिलहाल इन 9 शहरों के बस अड्डों पर एक-एक चार्जिंग सेंटर है लेकिन बसों की संख्या बढ़ने के साथ अब चार्जिंग सुविधाओं को भी बढ़ाया जाएगा। खास तौर पर यमुनानगर और पानीपत में चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाकर 8-8 की जा रही है। बाकी शहरों में भी 2-2 चार्जिंग सेंटर लगाने की तैयारी है ताकि 10-10 बसें आसानी से चार्ज हो सकें।

कुरुक्षेत्र में शुरू होंगी बसें और चार्जिंग स्टेशन

कुरुक्षेत्र को पहली बार इस योजना में शामिल किया गया है। यहां पहले चरण में बस अड्डे के अंदर ही दो चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं। उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर तक यहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

आने वाले समय में और भी विस्तार

राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले साल तक हर शहर में 50-50 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएं और चार्जिंग स्टेशन की संख्या भी बढ़ाकर 8-8 कर दी जाए। इससे न केवल सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बेहतर होगी बल्कि पर्यावरण को भी फायदा होगा। यह कदम प्रदूषण को कम करने और ईंधन की खपत घटाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।