top haryana

Yamaha new bikes: यामहा की कौनसी बाइक है सबसे बेस्ट, जानें टॉप वेरिएंट के बारें में

Yamaha new bikes: Yamaha कंपनी ने अपनी पॉपुलर FZ बाइक की रेंज को मार्केट में लॉन्च कर दी है, आपके लिए कौनसी बाइक रहेगी सबसे अच्छी, आइए जानें इसके बारें में...
 
Yamaha FZ-Fi
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: Yamaha ने मार्च 2025 में अपनी सबसे बढ़िया और पॉपुलर FZ मोटरसाइकिल की नई रेंज लॉन्च की है, जिसमें FZ-S Fi Hybrid को 150cc सेगमेंट में पहली हाइब्रिड बाइक के रूप में पेश किया गया है।

अब Yamaha FZ कुल 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है, और हर वेरिएंट अपनी खासियत और कीमत के हिसाब से अलग है। आप Yamaha FZ खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां जानिए कि कौन सा वेरिएंट सबसे किफायती और पैसा वसूल रहेगा।

Yamaha FZ-Fi
यह सबसे बेसिक और किफायती वेरिएंट है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 17 हजार 940 रुपये है। इसमें बहुत सारी हाई-एंड सुविधाएं नहीं मिलती, फिर भी इसकी सादगी और परफॉर्मेंस इसे एक अच्छा विकल्प बनाती है। इसमें ED हेडलाइट्स, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हल्का वजन (135kg) मिलता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield: देश में इस कंपनी ने कायम किया नया रिकॉर्ड, धड़ल्ले से बिकी लाखों बाइक

Yamaha FZ-S Fi
यह FZ-Fi का स्पोर्टी और प्रीमियम वेरिएंट है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 34 हजार 800 रुपये है। इसमें ज्यादा फीचर्स और बेहतर डिजाइन मिलती है। इसमें Yamaha Y-Connect ऐप, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप स्टाइल और एडवांस फीचर्स चाहते हैं, तो यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Yamaha FZ-S Fi Ver. 3.0
यह वेरिएंट थोड़ा पुराना है, लेकिन अभी भी बिकता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 22 हजार 900 रुपये है। इसमें FZ-Fi के जैसे ही फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसमें ज्यादा क्रोम और स्टाइलिश लुक्स मिलते हैं।

Yamaha FZ-S Fi Ver. 4.0
इस वेरिएंट में नई सुविधाओं के साथ सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 30 हजार 700 रुपये है। इसमें LED लाइटिंग, डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सिंगल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Yamaha FZ-S Fi DLX
यह वेरिएंट FZ-S Fi Ver. 4.0 जैसा ही है, लेकिन इसमें ज्यादा कलर ऑप्शन और डिजाइन मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 31 हजार 200 रुपये है। इसमें सभी मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं, और यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो ज्यादा कलर और डिजाइन पसंद करते हैं।

Yamaha FZ-S Fi Hybrid
यह सबसे नया और सबसे महंगा वेरिएंट है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 44 हजार 800 रुपये है। यह 150cc सेगमेंट की पहली हाइब्रिड बाइक है। इसमें Smart-Motor Generator (SMG) टेक्नोलॉजी है, जो इंजन को हल्का बूस्ट देती है।

इसमें TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। यह उन लोगों के लिए है जो नई टेक्नोलॉजी और बेहतर फ्यूल इकोनॉमी चाहते हैं।

आप एक किफायती और अच्छा वेरिएंट चाहते हैं, तो Yamaha FZ-Fi सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जबकि जो लोग ज्यादा फीचर्स और स्टाइल चाहते हैं, उनके लिए Yamaha FZ-S Fi या FZ-S Fi Ver. 4.0 बेहतर विकल्प हो सकते हैं।