top haryana

Mahindra Thar: महिंद्रा की thar रॉक्स पर खरीदने के लिए भरनी होगी इतनी Emi, देखें पूरा प्रोसेस

Mahindra Thar: महिंद्रा थार रॉक्स एक 5-डोर एसयूवी है, जो भारतीय बाजार में अपनी ऑफ-रोड क्षमता और आकर्षक डिजाइन के लिए लोकप्रिय है। महिंद्रा की इस कार को EMI पर भी खरीदा जा सकता है, आइए जानते है इसके बारे में...
 
Mahindra Thar: महिंद्रा की thar रॉक्स पर खरीदने के लिए भरनी होगी इतनी Emi, देखें पूरा प्रोसेस

Top Haryana: महिंद्रा थार रॉक्स एक बेहद लोकप्रिय एसयूवी है, और इसके 5-डोर वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो ग्राहकों के लिए विभिन्न विकल्प प्रदान करती है। महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत 12.99 रुपये लाख से शुरू होकर 23.09 रुपये लाख तक जाती है, जो वेरिएंट और अन्य फीचर्स पर निर्भर करती है।

EMI ऑप्शन

महिंद्रा थार रॉक्स को खरीदने के लिए आपको पूरा पेमेंट एक बार में करने की जरूरत नहीं है। आप इस एसयूवी को कार लोन के माध्यम से भी खरीद सकते हैं। EMI पर थार रॉक्स को खरीदने के लिए विभिन्न बैंक और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स द्वारा प्रदान की गई योजनाओं का उपयोग किया जा सकता है।

महिंद्रा थार रॉक्स को EMI पर खरीदने का तरीका काफी सीधा है। यदि आप इसे कार लोन के माध्यम से खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो निम्नलिखित कदमों का पालन कर सकते हैं।

1. डाउन पेमेंट (Down Payment):

महिंद्रा थार रॉक्स का MX1 RWD (पेट्रोल) वेरिएंट दिल्ली में 12.99 लाख में उपलब्ध है।

आपको करीब 1.30 रुपये लाख डाउन पेमेंट के रूप में जमा करने होंगे। अगर आप ज्यादा डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपकी EMI कम होगी।

2. लोन की राशि

इस वेरिएंट को खरीदने के लिए 11.69 रुपये लाख का लोन लेना होगा, लेकिन लोन की राशि आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है। यदि आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप ज्यादा लोन प्राप्त कर सकते हैं।

3. ब्याज दर (Interest Rate):

बैंकों द्वारा लोन पर 9% ब्याज दर चार साल की अवधि के लिए लागू की जा सकती है।

4. EMI प्लान:

चार साल (48 महीने) के लोन के लिए:

मासिक EMI लगभग 29,000 रुपये होगी।

पाँच साल (60 महीने) के लोन के लिए:

मासिक EMI लगभग 24,300 रुपये होगी।

छह साल (72 महीने) के लोन के लिए:

मासिक EMI लगभग 21,100 रुपये होगी।

सात साल (84 महीने) के लोन के लिए:

मासिक EMI लगभग 18,800 रुपये होगी।

5. बैंक की पॉलिसी 

बैंकों की पॉलिसी के अनुसार EMI और लोन की शर्तें बदल सकती हैं, इसलिए कार लोन लेने से पहले बैंक की सभी पॉलिसी और नियमों को ध्यान से पढ़ें।